OMg! जैकलीन ने छीना दीपिका का रोल, अब बनेंगी सैफ की Co-star
बॉलीवुड में जैकलीन निर्देशकों की पसंद में शामिल होती जा रही हैं। ताजा उदाहरण देंखे तो निर्देशक सुजॉय घोष की आगामी फिल्म, जिसमें चर्चा थी कि दीपिका को साइन किया गया है, अब जैकलीन के खाते में है। जी हां, जैकलीन सुजॉय घोष की अगली फिल्म में लीड एक्ट्रेस होंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान मुख्य भूमिका हैं।

फिलहाल, सुजॉय घोष दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ अपनी फिल्म 'पीकू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लिहाजा, जब अफवाहों ने जोर पकड़ा कि सुजॉय की अगली फिल्म में भी दीपिका ही हैं, तो सुजॉय ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि, मैं तो इस फिल्म में दीपिका के बारे सोच भी नहीं रहा था, बल्कि इस फिल्म के लिए जैकलीन को फाइलन कर लिया गया है।
आपको बता दें, दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की जोड़ी ने 'लव आज कल', रेस 2, कॉकटेल और आरक्षण जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है। लिहाजा, दर्शक इनकी जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। बहरहाल, सुजॉय की इंकार के बाद अब लगता है इनके फैंस को कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।
इस बारे में जब जैकलीन से पूछा गया तो उन्होंने भी खबर की पुष्टि कर दी है। जैकलीन ने कहा कि, इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मैंने 2009 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' में भी काम किया है। लिहाजा, यह फिल्म मेरे लिए काफी स्पेशल होगी।
फिलहाल, जैकलीन अपनी फिल्म रॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं। विक्रमजीत सिंह ने निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2015 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











