साजिद संग दुश्मनी अफोर्ड नहीं कर सकतीं जैकुलीन!
साजिद खान और उनकी गर्लफ्रैंड जैकुलीन फर्नाडीज की लड़ाई की खबरों ने लोगों को काफी परेशान कर रखा था। लेकिन हाल ही में जैकुलीन ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उनकी किसी के भी साथ कोई लड़ाई नहीं है। साजिद खान और जैकुलीन की लड़ाई की खबरों ने इतना तूल पकड़ लिया था कि खबर तो यहां तक आई कि साजिद और जैकुलीन अलग अलग हो गये हैं। लेकिन अब जैकुलीन की इस बात से ये तो साफ हो गया है कि दोनों अलग तो नहीं हुए हैं हालांकि ये हो सकता है कि दोनों के बीच कुछ मिसअंडरस्टैंडिग हो सकती है। लेकिन दोनों खुलकर मीडिया के सामने इस बात को नहीं लाना चाहते हैं।
जैकुलीन फर्नाडीज ने हाल ही में प्रभुदेवा की फिल्म रमैया वस्ता वैया के लिए एक आइटम सॉंग किया है और इस आइटम सॉंग को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। जैकुलीन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म में प्रभुदेवा ने कई नये कलाकारों को मौका दिया है। वो हमेशा ही नये कलाकारों को मौका देते हैं। जैकुलीन ने कहा मैंने प्रभुदेवा के लिेए एक आइटम सॉंग की शूटिंग की है। वह नई प्रतिभाओं को मौका दे रहे हैं और मैं इसका हिस्सा बनकर बेहद खुश थू। प्रभुदेवा जैसे प्रतिभावान व्यक्ति के साथ काम करके मैं काफी खुश हूं।
जैकुलीन से जब मीडिया ने पूछा कि उनके और साजिद के बीच कुछ लड़ाई चल रही है तो जैकुलीन ने साजिद का नाम ना लेते हुए सिर्फ इतना कहा कि उनकी किसी से भी लड़ाई नहीं है। जैकुलीन ने कहा "मैं यह साफ तौर पर कह सकती हूं कि मेरी किसी के साथ कोई लड़ाई नहीं हुई है।" जैकुलीन ने ये बयान तब दिया जब वो हाल ही में मुंबई के एस्सेलवर्ल्ड में किसी इवेंट को अटैंड करने आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications