'मुझे बड़े बाप का बेटा न कहे'

By Staff

इंडस्‍ट्री के सबसे बड़े फिल्‍म निर्माताओं में गिने जाने वाले वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी फिल्‍म कल किसने देखा से फिल्‍मी दुनियां में कदम रखने जा रहे है। अब इतने बड़े निर्माता के बेटे है तो फिल्‍म में किसी बात की कसर नही रखी जाएगी।

लेकिन अगर उन्‍हें कोई बड़े बाप का बेटा कहे तो उन्‍हें बहुत बुरा लगता है। खुद जैकी इस बारे में कहते है, '' अगर मैं वासु भगनानी का बेटा न भी होता तो भी अभिनेता ही बनना चाहता। मैं 16 साल से अभिनेता बनने की तैयारी कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि जब आपको बिना संघर्ष किए सब कुछ मिल जाए तो लोग जल्‍दी से स्‍वीकार नही करते है। मैं अपने सपने को साकार करने के लिए पूरी मेहनत कर रहा हूं।''

फिल्‍म में उन्‍हे ऋषि कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है। उनके साथ काम करने के बारे में उत्‍सहित होते हुए जैकी भगनानी ने कहा, '' शुरू में उनके साथ काम करने को लेकर मुझे बहुत घबराहट हो रही थी लेकिन उन्‍होंने मेरी घबराहट कम करने में बहुत मदद की। उनके साथ काम करना सपने के पूरा होने जैसा था। अपनी पहली फिल्‍म में उनके साथ काम करने का मौका मिलना एक सुखद अनुभव है।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X