जैक्सन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सील

By Staff

दिवंगत अमरीकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को उनकी मौत की पुलिस जाँच पूरी होने तक सील कर दिया गया है.

जैक्सन के शव पर किए जाने वाली सारी जाँच पूरी हो चुकी है लेकिन लॉस एंजलेस में अस्पताल के अध्यक्ष ऐड विंटर ने ये बताने से इनकार कर दिया है कि इसे कब सार्वजनिक किया जाएगा. ख़बरों के अनुसार जाँच परिणाम में ये बात सामने आई है कि 25 जून को जब माइकल जैक्सन का निधन हुआ था उस समय उन्होंने भारी मात्रा में दवाइयाँ ले रखी थीं. जैक्सन की मौत की जाँच के मामले में पुलिस ने उनके डॉक्टर, डॉक्टर कोनार्ड मरे के घर पर छापा मारा और वहाँ से उनके कंप्यूटर की हार्ड डिस्क के अलावा कई प्रकार की दवाइयाँ अपने क़ब्ज़े में ले लीं. डॉक्टर ने पिछले महीने हुई छानबीन में पुलिस का सहयोग किया.

लेकिन अभी तक पुलिस ने जैक्सन के डॉक्टर को संदिग्ध घोषित नहीं किया है, फिर भी न्यायालय के रिकॉर्ड के अनुसार उन पर किसी इल्ज़ाम के तहत मुक़दमा चलाया जा सकता है.

इसी दौरान लॉस एंजलेस के एक जज ने माइकल जैक्सन के लंदन के एरीना ओ-2 में होने वाले कॉंसर्ट की तैयारी पर आधारित वीडियों फ़िल्म के रिलीज़ की इजाज़त दे दी है. इस फ़िल्म की रिलीज़ पर माइकल जैक्सन की माँ को आपत्ति थी, इसके बावजूद जज ने फ़िल्म के रिलीज़ की अनुमति दे दी है. जैक्सन की माँ की एक आपत्ति इस फ़िल्म में माइकल जैक्सन के तीनों बच्चों की मौजूदगी पर थी लेकिन अब फ़िल्म रिलीज़ करने वाली संस्था के अनुसार अक्तूबर में रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म में बच्चों का नहीं दिखाया जाएगा. इस फ़िल्म को 3-डी की शक्ल में रिलीज़ किया जा रहा है जिसमें उनके दोस्तों और सोहयोगियों के साक्षात्कार शामिल होंगे. इस फ़िल्म से होने वाली कमाई का 90 प्रतिशत गायक की जायदाद में शामिल कर दिया जाएगा. सोनी पिक्चर्स इंटरटेंमेंट के अध्यक्ष माइकल लिंटन ने कहा, "इस महान कलाकार के आख़िरी बार स्टेज पर गाने और नृत्य की यह ऐतिहासिक रिकॉर्डिंग बड़े शानदार अंदाज़ में हुई है, इसकी आवाज़ और इसकी तस्वीरें बहुत ही साफ़ हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X