बच्चों की ज़िम्मेदारी माँ को

By Staff

लॉस एजेंलेस की एक अदालत ने पॉप गायक माइकल जैक्सन के बच्चों की देखभाल की ज़िम्मेदारी स्थाई रूप से उनकी माँ कैथरीन को सौंप दी है.

25 जून को माइकल जैक्सन की मौत के बाद से ही 79 वर्षीय कैथरीन उनके तीन बच्चों, 12 वर्ष के प्रिंस माइकल, 11 साल की पेरिस और सात साल के प्रिंस माइकल टू की देखभाल कर रही हैं.

कोर्ट का आदेश माइकल जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी रो के साथ समझौते के बाद आया है जो दो बड़े बच्चों की माँ हैं.

वर्ष 2002 की वसीयत में माइकल ने अपने बच्चों की ज़िम्मेदारी माँ को सौंपी थी.

देखभाल

जज मिशेल बेकलॉफ़ ने पॉप गायक की संपत्ति में से कैथरीन को हर महीने पैसे देने के लिए भी कहा है.

राशि कितनी होगी यह जानकारी नहीं दी गई लेकिन जज ने कहा कि ये पैसे जून से दिए जाएँगे और छह महीने बाद इस पर पुनर्विचार होगा.

माइकल जैक्सन के बच्चों को भी हर महीने कुछ धनराशि दिए जाने का आदेश दिया गया है.

डेबी रो माइकल जैक्सन के दो बड़े बच्चों की माँ है लेकिन 1999 में तलाक़ के बाद उन्होंने बच्चों पर अपना हक़ छोड़ दिया था.

2006 में माइकल के साथ एक समझौते के बाद उन्होंने अर्ज़ी डाली थी कि बच्चों से उन्हें दोबारा मिलने दिया जाए.

अब नए समझौते के तहत डेबी रो को अपने दोनों बच्चों से मिलने का अधिकार होगा और पूर्व पत्नी होने के नाते उन्हें पैसे मिलते रहेंगे.

दोनों पक्षों के वकीलों ने कहा कि डेबी रो के साथ समझौते में किसी तरह के पैसे का लेन-देन शामिल नहीं है.

माइकल जैक्सन के तीसरे बच्चे प्रिंस माइकल टू की माँ के बारे में कभी बताया नहीं गया है.

इस बीच माइकल जैक्सन की मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है और संभावना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट इस हफ़्ते जारी की जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X