माइकल जैक्सन की मौत के सिलसिले में मामला

By Neha Nautiyal

माइकल जैक्सन के डॉक्टर की एक प्रवक्ता का कहना है कि अगले दो दिनों में उन पर माइकल जैक्सन की मौत के सिलसिले में मामला चलाए जाने की आशंका है.

जैक्सन के डॉक्टर कॉनराड मरे इस समय लॉस एंजेलिस में हैं और वो अपने वकीलों से विचार विमर्श कर रहे हैं.

ड्रिस्ट्रिक एटोर्नी के दफ़्तर का कहना है कि डॉक्टर के ख़िलाफ़ अभी तक कोई आरोप नहीं दाखिल किए गए हैं.

माइकल जैक्सन की पिछले साल जून में दर्दनाशक गोलियों के अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण मौत हो गई थी.

ऐसी अटकलें हैं कि डॉक्टर के ख़िलाफ़ ग़ैरइरादतन हत्या का मामला चलाया जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध पॉप गायक माइकल जैक्सन का गत 25 जून को निधन हो गया था. वे 50 वर्ष के थे.

पहले कहा गया था कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ लेकिन बाद में उनकी हत्या की आशंका जताई गई थी.

डॉक्टर मरे इस बात से इनकार करते आए हैं कि वे माइकल जैक्सन को कोई दर्दनाशक दवा दे रहे थे जो उनके मौत का कारण बनी होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X