जैक्सन का शव सौंपा गया, मौत में गड़बड़ी के संकेत नहीं

By Staff
जैक्सन का शव सौंपा गया, मौत में गड़बड़ी के संकेत नहीं

हालांकि टॉक्सिकोलॉजी और दूसरे परीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए हैं. लॉस एजेंलेस काउंटी के कॉरोनर यानी जाँचकर्ता ने कहा है कि मौत के कारण पता चलने में अभी कुछ हफ़्ते लगेंगे.

जैक्सन का शव उनके परिवारवालों को सौंप दिया गया है लेकिन अंतिम संस्कार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

पोस्टमॉर्टम होने के सात घंटे बाद माइकल जैक्सन के परिजनों को शव सौंपा गया. वे किसी तरह मीडिया से बचते-बचाते वहाँ से निकले. उनके शव को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.

शव सौंपा गया

किसी तरह की गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पर मौत का कारण क्या है ये अभी नहीं बताया जाएगा.जाँचकर्ता ने कई अन्य तरह की जाँच करने को कहा है जिसमें चार से छह हफ़्ते लगेंगे. हमें ये पता है कि माइकल जैक्सन किसी तरह की दवा ले रहे थे क्रेग हार्वी

किसी तरह की गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पर मौत का कारण क्या है ये अभी नहीं बताया जाएगा.जाँचकर्ता ने कई अन्य तरह की जाँच करने को कहा है जिसमें चार से छह हफ़्ते लगेंगे. हमें ये पता है कि माइकल जैक्सन किसी तरह की दवा ले रहे थे

पोस्टमॉर्टम के नतीजों के बारे में जाँचकर्ताओं के प्रवक्ता क्रेग हार्वी ने कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पर साथ ही उन्होंने कहा कि मौत का कारण क्या है ये अभी नहीं बताया जाएगा.

उनका कहना था, "जाँचकर्ता ने कई अन्य तरह की जाँच करने को कहा है जिसमें चार से छह हफ़्ते लगेंगे. हमें ये पता है कि माइकल जैक्सन किसी तरह की दवा ले रहे थे."

अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक जैक्सन रोज़ाना डेमेरोल ले रहे थे जो दर्द निवारक है और इसे पेथीडाइन भी कहते हैं.

जैक्सन कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे. गुरुवार को वे अपने घर पर बेहोश हो गए थे.

जब जैक्सन बेहोश हुए थे तो जिस व्यक्ति ने आपात मदद के लिए फ़ोन किया था उस फ़ोन कॉल की रिकॉर्डिंग जारी की गई है जिसमें फ़ोन करने वाला बोल रहा है कि जैक्सन बेहोश हैं और साँस बंद हो गई है.

जैक्सन के निजी डॉक्टर उस समय वहीं मौजूद थे. फ़ोन करने वाले ने कहा कि डॉक्टर माइकल जैक्सन को होश में लाने की कोशिश कर रहा है.

इसके दो घंटे बाद यूसीएलए मेडिकल केंद्र में जैक्सन को मृत घोषित कर दिया गया.

'दवा निवारक गोलियाँ लेते थे माइकल'

माइकल के भाई जरमेन ने बाद में कहा था कि शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

जरमेन ने एबीसी के टीवी कार्यक्रम में बताया कि माइकल जैक्सन को अपने करियर के दौरान जो चोटें लगी थीं उसके लिए वे दर्द निवारक दवा लिया करते थे.

जरमेन ने बताया, "चोट की वजह से माइकल को काफ़ी तकलीफ़ होती थी. उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था. उन्होंने दवा लेनी शुरु कर दी और फिर ये माइकल की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया."

लॉस एजेंलेस पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जाँचकर्ताओं ने जैक्सन के निजी डॉक्टर से पूछताछ की है लेकिन वे उनसे दोबारा बात करना चाहते हैं.

पुलिस ने ये भी बताया कि इस डॉक्टर की कार को भी माइकल के घर से हटा लिया गया है.

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक डॉक्टर के ख़िलाफ़ आपराधिक जाँच नहीं हो रही है लेकिन कार में ऐसे सबूत हो सकते हैं जिससे मौत के कारणों का पता चल सके.

इस बीच मनोरंजन जगत, विश्व नेताओं और प्रशंसकों की ओर से लगातार शोक संदेश आ रहे हैं.

संदेश

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा है कि बराक ओबामा जैक्सन को महान कलाकार मानते हैं और साथ ही कहा कि जैक्सन के जीवन के कुछ हिस्से दुखद हैं.

माइकल जैक्सन ने संगीत करियर अपने परिवार के पॉप ग्रुप द जैक्सन फ़ाइव के साथ शुरू किया था.

लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इस क्षेत्र में अपना स्थान बनाया. बिली जीन और बैड जैसे सुपरहिट संगीत अलबम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल हुई.

वर्ष 1982 में रिलीज़ हुआ उनका संगीत अलबम थ्रिलर अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाले अलबम है.

माइकल जैक्सन ने ब्रिटेन में भी कई बेहतरीन संगीत अलबम बनाए थे और 13 ग्रैमी अवार्ड्स भी जीते थे.

जैक्सन को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ थी. लेकिन अगले महीने वे लंदन से अपना 'कमबैक' कॉंसर्ट शुरू करने वाले थे.

माइकल जैक्सन पिछले कई वर्षों से वित्तीय और क़ानूनी संकट झेल रहे थे और वर्ष 2001 के बाद से उन्होंने कोई बड़ा लाइव शो नहीं किया था.

जानी-मानी हस्तियों समेत अनेक देशों में फैले उनके प्रशंसकों ने दुख व्यक्त किया है

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X