पॉप स्टार माइकल जैक्सन नहीं रहे

By Staff
पॉप स्टार माइकल जैक्सन नहीं रहे

साँस रुकने की शिकायत के बाद स्थानीय समय के मुताबिक़ गुरुवार दोपहर के आसपास पैरामेडिक्स टीम को उनके लॉस एंजेलेस स्थित घर पर बुलाया गया.

बाद में उन्हें शहर के उकला हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया. लेकिन दो घंटे बाद डॉक्टरों ने उनकी मौत की घोषणा की. माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

माइकल जैक्सन की मौत की ख़बर आते ही अस्पताल के बाहर प्रशंसकों का ताँता लगना शुरू हो गया है. दुनियाभर से माइकल जैक्सन के लिए शोक संदेश आ रहे हैं.

लॉस एंजेलेस पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि माइकल जैक्सन जैसे व्यक्तित्व को देखते हुए डकैती और हत्या के संदेह की भी जाँच की जा रही है लेकिन अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं.

लोकप्रियता

माइकल जैक्सन ने अपना संगीत करियर अपने परिवार के पॉप ग्रुप द जैक्सन फ़ाइव के साथ शुरू किया था.

जैक्सन अगले महीने लंदन में कई शो करने वाले थे

लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इस क्षेत्र में अपना स्थान बनाया और बिली जॉन और बैड जैसे सुपरहिट संगीत अलबम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल हुई.

वर्ष 1982 में रिलीज़ हुआ उनका संगीत अलबम थ्रिलर अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाले अलबम है.

माइकल जैक्सन ने ब्रिटेन में भी कई बेहतरीन संगीत अलबम बनाए थे और 13 ग्रैमी अवार्ड्स भी जीते थे.

जैक्सन को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ थी. लेकिन अगले महीने वे लंदन से अपना कमबैक कंसर्ट शुरू करने वाले थे.

चिंता

पिछले समय उस समय चिंता व्यक्त की जाने लगी थी, जब उनके चार कंसर्ट स्थगित कर दिए गए थे. लेकिन आयोजकों ने स्पष्टीकरण दिया था कि शो आयोजित करने में होने वाली मुश्किलों के कारण तारीख़ों को आगे बढ़ाया जा रहा है.

माइकल जैक्सन के शो की पब्लिसिटी करने वाली संस्था द आउटसाइट ऑर्गनाइज़ेशन की प्रवक्ता ने इस समय कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

वे कई साल बाद कंसर्ट करने वाले थे. जैक्सन ने अपने प्रशंसकों और मीडिया के बीच घोषणा की थी कि यह लंदन में उनका आख़िरी शो होगा.

पचास वर्षीय माइकल जैक्सन पिछले कई सालों से वित्तीय और क़ानूनी संकट झेल रहे थे और वर्ष 2001 के बाद से उन्होंने कोई बड़ा लाइव शो नहीं किया था.

परेशानी का दौर

इससे पहले माइकल जैक्सन वर्ष 2006 में 'वर्ल्ड म्यूज़िक अवॉर्ड्स' के दौरान अपने प्रशंसकों के बीच आए थे और तब उन्होंने अपने गाने 'वी आर द वर्ल्ड' की कुछ पंक्तियाँ गाकर सुनाई थीं.

उन्होंने अपना आख़िरी वर्ल्ड टूर 12 साल पहले किया था. 1996-97 में उन्होंने दुनिया के 58 शहरों में 82 लाइव शो किए थे.

लेकिन इसके बाद से वे उन सभी बातों के लिए चर्चा में रहे जो उनके गाने से संबंधित नहीं था.

वे अपनी व्यक्तिगत कहानियों, स्वास्थ्य और वित्तीय संकट के कारण चर्चा में रहे.

जैक्सन का जीवन विवादों से घिरा रहा

पाँच महीने चली अदालती सुनवाई के बाद वर्ष 2005 में उन्हें बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप से बरी किया गया.

इस बीच वे अपनी हज़ारों निजी वस्तुओं की नीलामी रोकने की कोशिशों में लगे रहे.

माइकल जैक्सन का पूरा नाम माइकल जोसेफ़ जैक्सन था. वे 29 अगस्त 1958 को अमरीका के इंडियाना प्रांत के गैरी में पैदा हुए.

उन्हें पॉप के बादशाह के तौर पर जाना जाता था. उन्हें वैको जैको भी कहा जाता था.

उनके बेहतरीन गीतों में आइ वॉन्ट यू बैक, डोंट स्टॉप टिल यू गेट एनफ़, बिली जॉन, बैड, ब्लैक और व्हाइट, अर्थ सॉंग शामिल हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X