सन्नी लियोन की कामुक अदाओं से भरा हुआ है 'जैकपॉट' का ट्रेलर
बहुचर्चित फिल्म जैकपॉट.. का पहला लुक जारी हो गया है जिसे देखकर हर वह आदमी हैरान है जिसने यह सोच लिया था कि फिल्म में सन्नी लियोन सति-सावित्री के रूप में दिखायी पड़ने वाली है क्योंकि पिछले काफी दिनों से यही कहा जा रहा था कि फिल्म में सन्नी लियोने पोर्न अवतार नहीं बल्कि साफ-सुथरा रूप धारण किया है लेकिन फिल्म का प्रोमो देखकर सारी बातें गलत साबित हो गयीं
क्योंकि जैकपॉट के पहले ट्रेलर में ही सन्नी लियोन हद से ज्यादा कामुक नजर आ रही हैं। काले रंग की सेक्सी ड्रेस में सन्नी लियोन किसी कयामत से कम नहीं लग रही हैं। सन्नी लियोन, डेनियल वीबर, नसीरूद्दीन शाह और सचिन जोशी के अभिनय से सजी फिल्म के पहले ट्रेलर में सन्नी लियोन को छोड़कर कुछ भी अच्छा नहीं है।फिल्म13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
मालूम हो कि फिल्म के निर्देशक कैजाद गुस्ताद ने ऐलान किया है कि फिल्म जैकपॉट पूरी तरह से सन्नी की इमेज को बदल देगी। यह फिल्म सन्नी के लिए ही नहीं बल्कि मेरे करियर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। आप सभी को 13 दिसंबर पता चलेगा कि सन्नी हॉट ब्यूटी विद ब्रेन है और वह बेहतरीन अभिनेत्री भी है।
फिलहाल तो ट्रेलर देखकर यही लग रहा है कि फिल्म पूरी तरह से सन्नी लियोन के ग्लैमरस लुक को ही ध्यान में रखकर मनायी गयी है। देखते हैं फिल्म में क्या होता, कैजाद गुस्ताद कि कितनी बातें सही साबित होती हैं? फिलहाल तो आप देखिये पहला ट्रेलर


Click it and Unblock the Notifications











