सन्नी की फिल्म बिना सेंसर रिलीज नहीं हो सकती- दर्शकों का मत!
सन्नी लियोन भले ही अपनी पॉर्न स्टार की छवि से परेशान हों और चाहती हों कि उनकी फिल्मों को बिना सेंसरशिप के रिलीज कर दिया जाए। लेकिन दर्शकों का मानना है कि सन्नी के ऐसा सोचने से कुछ नहीं होता। सन्नी अगर चाहती हैं कि उनकी फिल्म जैकपॉट को ए सर्टिफिकेट ना मिले तो उन्हें ऐसी फिल्में करनी ही नहीं चाहिएं जो कि एडल्ट हो। ना ही उन्हें इस तरह के सीन्स करने चाहिए जिन्हें लोग अपने परिवार या बच्चों के साथ बैठकर ना देख सकें। सन्नी लियोन की इस बात पर कि उनकी फिल्म जैकपॉट को सेंसरशिप नहीं चाहिए इसपर दर्शकों का मत ये है कि सन्नी हो या किसी की भी फिल्म उन्हें सेंसरशिप तो चाहिए ही।
दर्शकों का कहना है कि कोई भी फिल्म हो लेकिन सेंसर बोर्ड बनाया ही इसलिये गया है कि वो फिल्मों के कंटेंट के हिसाब से उन्हें सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट दे सके और उन्हें रिलीज कर सके। सेंसर बोर्ड सर्फिकेट से ही लोगों को पता चलता है कि कोई फिल्म पारिवारिक है या फिर एडल्ट। फिर सन्नी अपनी फिल्म जैकपॉट के लिए इस तरह के स्टेटमेंट कैसे कर सकती हैं कि उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड नहीं भेजा जाना चाहिए। अमृता का कहना है सन्नी लियोन की फिल्मों का बैकग्राउंड ऐसा नहीं है कि उनकी किसी भी फिल्म को बिना सेंसर किये रिलीज किया जा सके। जैकपॉट भले ही फैमिली मूवी हो लेकिन सेंसर बोर्ड को उसे सर्टिफाइड तो करना ही होगा।
सन्नी लियोन की फिल्म जैकपॉट के निर्देशक कैजाद ने भी अपने करियर में फैमिली फिल्में नहीं के बराबर बनाई है। उनकी बूम बूम भी काफी बोल्ड फिल्म थी जिसमें कैटरीना कैफ ने काम किया था। फिल्हाल ये तो तय है कि सन्नी की फिल्म सेंसर बोर्ड तो जाएगी ही। लेकिन देखना ये है कि सेंसर बोर्ड फिल्म को कौन सा सर्टिफिकेट देती है। सन्नी का स्टेटमेंट सच होता है या फिर सिर्फ प्रमोशन का एक जरिया।


Click it and Unblock the Notifications











