रकुल प्रीत सिंह से शादी के बाद डेटिंग एप पर नजर आए जैकी भगनानी? स्क्रीनशॉट देख फैन्स का फूटा गुस्सा!
Jackky Bhagnani Use Dating App: एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि इस बार वह गलत वजहों के चलते चर्चा में आए हैं। कुछ हफ्ते पहले फिल्ममेकर ने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देते वक्त रकुल प्रीत सिंह के साथ अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप बता दिया था।

जैकी भगनानी के इस इंटरव्यू के बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर काफी रोल किया गया था और बाद में उन्होंने रकुल प्रीत सिंह के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री से मजेदार अंदाज में माफी मांग ली थी। लेकिन एक बार फिर से एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेटिंग साइट पर देखा गया है और इसके बाद फैंस काफी हैरान रह गए हैं।
डेटिंग एप पर नजर आए जैकी भगनानी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब से जैकी भगनानी को डेटिंग एप पर देखा गया है तभी से लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से शादीशुदा होने के बावजूद भी वह किसी डेटिंग एप को चला रहे हैं। हाल ही में एक क्रेडिट यूज़र ने एक यूट्यूबर के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया था और इसमें दावा किया जा रहा था कि जैकी भगनानी का राया (Raya) नाम के एक एक्सक्लूसिव डेटिंग एप पर अकाउंट बना हुआ है।
इस स्क्रीनशॉट के दौरान जैकी भगनानी का नाम भी प्रोफाइल में नजर आ रहा है और उसके बायो में एक्टर/प्रोड्यूसर भी लिखा हुआ है। इस दौरान उनकी लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम नजर आ रही है। इस स्क्रीनशॉट के बाद काफी लोग हैरान है क्योंकि इस प्रोफाइल पर जैकी की फोटो भी लगी हुई नजर आ रही है। लेकिन कई बार डेटिंग एप पर फेक प्रोफाइल भी होती है। इसीलिए पूरी तरह पुष्टि करना मुश्किल है।
बाकि और डेटिंग ऐप्स से क्यों अलग है 'राया'?
राया कोई भी आम डेटिंग एप नहीं है। बता देंगे यह एक खास मेंबरशिप आधारित अप होता है और इसका आमतौर पर डेटिंग, नेटवर्किंग और दोस्ती के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दूसरे एप्लीकेशन के अलावा राया के लिए यूजर्स को अप्लाई करना होता है और एप्लीकेशन पूरी हो जाने से पहले उनकी समीक्षा भी होती है। इसी के चलते सेलिब्रिटीज और हाई प्रोफाइल लोगों के बीच यह काफी फेमस भी है।
जब रकुल के साथ अपनी शादी को जैकी ने बताया था सिचुएशनशिप
जैकी भगनानी कुछ महीने पहले सिचुएशनशिप वाले बयान को लेकर काफी चर्चा में आ गए थे। इस साल अप्रैल में एक यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कह दिया था कि "रकुल और मेरी शादी हो गई है। लेकिन हम एक तरीके से सिचुएशनशिप में है। बेशक हम एक दूसरे को लेकर कमिटेड है क्योंकि इसीलिए ही हमारी शादी हुई है। लेकिन सबसे जरूरी बात है कि मैं उनसे किसी भी चीज के बारे में बात कर सकता हूं।"
बाद में जैकी की इस बयान के बाद काफी ट्रोलिंग हुई थी और बाद में रकुल ने साफ कर दिया था कि उनके कमेंट का गलत मतलब निकाला जा रहा था। इसके बावजूद भी जैकी भगनानी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications
