बेहोश हुए जैकी भगनानी

उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए 25 किलो वजन घटाया था। लेकिन एक बार फिर से वह मोटे न हो जायें वह पिछले दो सालों से खुद पर बहुत वर्कआउट कर रहे हैं। इसी क्रम में उनका वर्कआउट अब हद से अधिक बढ़ गया है। पिछले दिनों वह कार्टर रोड में जागिंग करते वक्त सड़क पर ही गिर गये। फिर आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और जगह पर पहुंचाया।
गौरतलब है कि अब तक सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, करीना कपूर, मिमोह जैसे कलाकारों ने अपने वजन पर नियंत्रण किया है। यह सभी कलाकार अपने वजन का इतना ख्याल रखते हैं कि कई बार अत्यधिक वर्कआउट करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही जैकी के साथ भी हुआ है।
उन्हें अब डॉक्टर ने पूरी तरह बेडरेस्ट लेने को कहा है और यह भी सलाह दी है कि वह फिलहाल कोई वर्कआउट न करें। घर पर ही आराम करें, लेकिन डॉक्टर साहब आप यह दर्द नहीं समझेंगे कि जैकी को मोटा होने का दर्द इसलिए सता रहा है कि क्योंकि वह जानते हैं कि उन्हें ऐसे भी फिल्में नहीं मिल रही हैं और अगर फिर से वह मोटे हो गये तो उन्हें कोई भी फिल्म नहीं मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











