जैकी भगनानी ने पैपराजी के साथ मिलकर खींची नई दुल्हन रकुल प्रीत सिंह की टांग, बोले- 'आज तो मैडम..'

jackky bhagnani, rakul preet singh

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह जो कि काफी समय से डेट कर रहे थे, अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 21 फरवरी को दोनों ने शादी कर ली और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं।

इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें जैकी भगनानी अपनी नई नवेली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह की टांग खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वो वक्त था जब शादी के बाद दोनों पैपराजी के लिए पोज करने पहुंचे थे।

जैकी ने इस दौरान पैपराजी से कहा कि, आज तो मैडम नहीं बोलोगे ना? इसके बाद पैपराजी ने उनको भाभी जी और जैकी की दुल्हनिया बुलाना शुरु कर दिया। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह शरमा गईं और हंसना शुरु कर दिया। ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों का कहना है कि जैकी काफी खुश हैं और वो इस तरह से अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अब बॉलीवुड में हर किसी का वेडिंग आउटफिट और तस्वीरें एक जैसी हैं।''

एक ने लिखा, ''सच बोलूं तो विराट कोहली के बेटे ने....बहुत लोगो की लाइमलाइट खा ली।'' एक ने लिखा, ''अब कोई लाल रंग क्यों नहीं पहनता? लाल रंग को अश्लील रंग क्यों बना दिया गया??'' एक का कहना था, ''एक और भाभी।'' एक ने लिखा, ''वाह इसने शादी कर ली।''

एक ने लिखा, ''वाह प्यारी जोड़ी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कमेंट्स पर सितारों का कोई रिएक्शन नहीं आया है। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह लंबे समय से डेट कर रहे थे और ऐसा कहा जा रहा था कि वो शादी करने वाले हैं लेकिन मामला टल रहा था। लेकिन अब वो एक दूसरे के जीवनसाथी बन चुके हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X