'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर पर करोड़ों की हेरा फेरी का आरोप, प्रोडक्शन कंपनी ने दर्ज करवाया केस!

ali abbas zafar jackky bhagnani vashu bhagnani

Ali Abbas Zafar Vashu Bhagnani Fund Fraud- सुलतान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने बड़ा आरोप लगाया है।

फिल्म निर्माता ने अली अब्बास जफर के खिलाफ बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान अबू धाबी के अधिकारियों से ली गई सब्सिडी राशि को कथित तौर पर हड़पने के लिए शिकायत दर्ज कराई है और इसके बाद से लगातार बवाल मचा हुआ है।

कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि पूजा एंटरटेनमेंट कंपनी घाटे में है और इसको काफी भारी नुकसान हुआ है। उस वक्त को मेकर्स ने सबकुछ सही कहकर बात टाल दी थी लेकिन अब ये आरोप सामने आए हैं।

कथित तौर पर प्रोडक्शन कंपनी ने अली अब्बास जफर के खिलाफ 3 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी जानकारी अब सामने आई है। खबरें ये भी हैं कि बांद्रा पुलिस कभी भी अली अब्बास जफर कथित मामले को लेकर पूछताछ कर सकती है।

धोखाधड़ी का आरोप

बड़े मियां छोटे मियां निर्देशक अब्बास जफर पर भगनानी ने करीब 9.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है जफर के द्वारा, "जबरदस्ती, आपराधिक विश्वासघात, जबरन वसूली, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी, उत्पीड़न, आपराधिक मानहानि और मनी लॉन्ड्रिंग" किया गया है और ये सारे आरोप काफी गंभीर हैं।

हालांकि इन पूरी बातों को लेकर अभी तक अली की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि जफर ने इन फंडों का इस्तेमाल अबू धाबी में एक शेल कंपनी के माध्यम से किया। अब बातें कितनी सही हैं और कितनी गलत हैं.. इसका खुलासा तो पुलिस के आधिकारिक रिपोर्ट से ही होने वाला है।

फ्लॉप हुई थी बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बड़े पर्दे पर काफी बुरी तरह से पिटी थी। ये फिल्म अपना बजट नहीं निकाल पाई थी और इसके बाद खबरें आईं थी कि पूजा एंटरटेनमेंट पर ताला लगने वाला है। लेकिन अब ये नया विवाद पता चलने से चर्चाए काफी बढ़ गई हैँ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X