Ram Mandir में पोंछा लगाते नजर आए Jackie Shroff, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

अयोध्या राम मंदिर को लेकर चर्चा है और 22 जनवरी को इसकी प्राण प्रतिष्ठा होनी है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें जैकी श्रॉफ राम मंदिर की सीढ़ियों पर पोंछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
जी हां, इस दौरान अभिनेता अकेले नहीं थे बल्कि उनकेस साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस भी नजर आईं थीं। बता दें कि ये अयोध्या वाला राम मंदिर नहीं था। बल्कि उन्होने मुंबई के सबसे पुराने राम मंदिर के सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
अब जैकी श्रॉफ का मंदिर की सफाई का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सफेद कपड़ों में जैकी श्रॉफ सफाई करते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''जो इंसान जीरो से हीरो बना है ना वो अपनी अहमियत हमें समझता है।'' एक ने लिखा, ''फालतू का दिखावा।'' एक ने लिखा, ''जग्गू दादा मोदी को जरा सीखो।'' एक ने लिखा, ''मैं जिस एकमात्र व्यक्ति से मिला, वह कैमरे के बाहर सबसे विनम्र व्यक्तित्व वाला व्यक्ति था।''
एक ने लिखा, ''आज जैकी दादा को सफाई का बहुत शौक है।'' इस तरह से लोग कई कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन जैकी श्रॉफ ने रिएक्ट नहीं किया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और मशहूर हस्तियां भारत भर के मंदिरों की सफाई में भाग ले रहे हैं।
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई पुराने राम मंदिरों में लोग जाकर साफ सफाई कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications