34 साल के टाइगर श्रॉफ को मासूम बच्चे की तरह दुलार करते नजर आए जैकी श्रॉफ, क्यूट Video Viral

tiger shroff jackie shroff

Jackie Shroff Tiger Shroff Video- टाइगर श्रॉफ आज भले ही एक स्टार हैं और उनकी उम्र 34 साल हो चुकी है। लेकिन उनके पिता जैकी श्रॉफ के लिए वो हमेशा बच्चे ही रहेंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक वीडियो वायरल हो रहा है,

जिसमें जैकी श्रॉफ बिल्कुल मासूम बच्चे की तरह टाइगर को प्यार करते और दुलार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को खुद जग्गू दादा ने ही साझा किया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा, ''अपने-अपने टाइगर को दिन में एक बार तो चिपकाने का का और लंबा सांस लेने का, भगवान सभी बच्चों को आशीर्वाद दें।''

इस वीडियो में आप देखेंगे कि जैकी श्रॉफ काउच पर लेटे हुए हैं और टाइगर को अपने ऊपर लिटाए हुए हैं। सीने से लगाकर वो टाइगर को दुलारते दिख रहे हैँ। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

सेलिब्रिटीज ने किया रिएक्ट

जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर कृष्णा श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, सुनील शेट्टी, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, संगीता बिजलानी, ऋचा चड्ढा और सुनील ग्रोवर जैसे सितारों ने रिएक्ट किया है। किसी ने हार्ट इमोजी साझा की है को किसी ने इस वीडियो को बेहद क्यूट बताया है। हालांकि टाइगर श्रॉफ ने अपने अकाउंट से इसपर रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट

टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। अब वो लगातार बागी 4 की शूटिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्दी ही फिल्म को लेकर कुछ बड़े ऐलान होने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स इस फिल्म को लेकर अपडेट कब देते हैँ। टाइगर श्रॉफ लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: tiger shroff jackie shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X