सलमान खान की फिल्म 'भारत'- और जैकी श्राफ की जबरदस्त एंट्री- देंखे Latest PICS
अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की टीम में जैकी श्राफ का नाम तो काफी पहले से तय था। लेकिन उनके किरदार को लेकर कुछ खुलासा नहीं किया गया था। बता दें, फिल्म में जैकी श्राफ सलमान खान यानि की भारत के पिता का किरदार निभाएंगे। खुद निर्देशक ने इसे कंफर्म किया है। साथ ही अली अब्बास जफर ने जैकी श्राफ के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अपने पार्टनर के साथ लौटे हैं गोविंदा- और सीधे अजय देवगन को टक्कर!
अली अब्बास जफर ने बताया- हम जैकी श्राफ से लंदन में मिले थे और हमने उनका लुक और उनकी डेट्स के बारे में बातें की। मैं लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहता था.. क्योंकि मुझे लगता है कि वह स्टार होने के साथ एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। मैं खुशी है कि भारत की कहानी सुनकर जैकी सर ने तुरंत ही फिल्म के लिए हां कर दी।

फिल्म की कुछ शूटिंग मुंबई और कुछ माल्टा में हो चुकी है। जहां सलमान- कैटरीना का रोमांटिक ट्रैक शूट किया गया है। वहीं, अब फिल्म की टीम अबु ढ़ाबी में शूटिंग शुरु करेगी। यहां फिल्म के कुछ अहम एक्शन सीन्स फिल्माए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications