ऋषि कपूर के निधन से दुखी जैकी श्रॉफ, कहा- मेरी एक ख्वाहिश अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी
ऋषि कपूर के निधन ने तमाम बॉलीवुड अभिनेताओं को सदमे में डाल दिया है। संजय दत्त, अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे उन्हें याद कर दुखी होते सोशल मीडिया पर नजर आए। अब जैकी श्रॉफ ने भी ऋषि कपूर को याद किया और उनसे जुड़ी एक ख्वाहिश बताई। उन्होंने कहा कि वह एक बार उनके साथ काम करना चाहते थे।
उन्होंने बताया कि हमने फिल्में तो जरूर कीं लेकिन हम कभी कैमरे में आमने सामने नहीं आ पाए। इसी ख्वाहिश को लेकर वह आगे ऋषि कपूर संग फिल्म करना चाहते थे। जैकी ने कहा कि मेरी अब ये आरजू अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी।
जैकी श्रॉफ ने हाल में ही एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि वह मेरे सीनियर अभिनेता थे। उनके साथ एक फ्रेम में एक्टिंग करना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। वह यही चाहते भी थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। बहुत दुख की बात है कि वह हमारे बीच नहीं है और मेरी ये ख्वाहिश अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी ने दिग्गज और अनमोल शख्स को खो दिया है।


Click it and Unblock the Notifications