हमारे घर के फर्नीचर बिक गए, फर्श पर सोना शुरू किया, जीवन का सबसे खराब अहसास- जैकी श्रॉफ
बॅालीवुड के लोकप्रिय एक्टर जैकी श्रॉफ एक बार फिर से पर्दे पर अपने नए अंदाज में वापसी कर रहे हैं। सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। जैकी श्रॉफ ने बीते कुछ सालों में केवल चुनिंदा फिल्में ही की हैं। एक समय उनके करियर में ऐसा भी था, जब उन्हें घर के सामान को बेचना पड़ा।
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि बूम की रिलीज के बाद उन्हें खराब आर्थिक हालात का सामना करना पड़ा था। जो कि उनके लिए जीने का एक हौसला भी दिया है। जैकी श्रॅाफ ने ये स्वीकार किया है कि अपने पैरों पर दोबारा खड़े होने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

जीक्यू को दिए गए इंटरव्यू में जैकी श्रॅाफ ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय को बताया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने अपनी फिल्म बूम के फ्लॅाप होने पर बात की है।


Click it and Unblock the Notifications