जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ की 'मुंबई सागा' 2020 में होगी रिलीज- जानें पूरी स्टारकास्ट
लंबे समय के बाद संजय गुप्ता अपने पुराने फॉर्म में वापस आए हैं। संजय गुप्ता ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका नाम है- मुंबई सागा। फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इस गैंगस्टर ड्रामा में मुख्य किरदारों में दिखेंगे- जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे भूषण कुमार।
मुंबई सागा अगले महीने फ्लोर पर चली जाएगी, जबकि 2020 में रिलीज होगी। खास बात है कि फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिये हैं। साल 1994 में उन्होंने फिल्म 'आतिश' के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। फिल्म हिट रही थी।

संजय गुप्ता अपनी क्राइम- थ्रिलर फिल्मों को लेकर जाने जाते हैं। कांटे, मुसाफिर, जिंदा, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्मों के बाद अब आ रही है 'मुंबई सागा'। संजय गुप्ता इसे अपनी सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट मानते हैं।
उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए कहा- '25 साल और 17 फिल्मों के बाद अब मैं अपनी ऑडियंस को कुछ बड़ा और अच्छा देने जा रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं कि भूषण कुमार इस प्रोजेक्ट के लिए मुझ पर भरोसा कर रहे है। ये एक ऐसी कहानी है जिसे परदे पर आना बहुत जरूरी है।'
फिल्म की कहानी 1980-1990 के समय की है। जिसमें उस समय की घटनाओं को दिखाया जाएगा जब बॉम्बे मुंबई बन रही थी। इसमें सच्ची घटनाओं को शामिल किया जाएगा। टी सीरिज के बैनर तले पहले बार किसी क्राइम- थ्रिलर फिल्म को बनाया जा रहा है। भूषण कुमार भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications












