सलमान खान के साथ राधे जैसी फिल्म में काम करना शानदार है- जैकी श्रॉफ
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे के चर्चा किस कदर हैं ये किसी से भी छिपा नहीं हैं। इस फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कई बातें कहीं हैं जो कि चर्चा में हैं। जैकी श्रॉफ इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं और एक्साइटेड होकर इसका इंतजार कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने एक पोर्टल से बात करते हुए इस फिल्म के लिए खुशी जाहिर की है।
उनका कहना है कि सलमान खान के साथ इस तरह की फिल्म का हिस्सा होना उनके लिए काफी बड़ा बात है। जैकी श्रॉफ का किरदार इस फिल्म में काफी इंपॉर्टेंट होने वाला है और सलमान खान के साथ वो काफी बड़ा धमाका करेंगे।

फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला था कि सलमान खान के सीनियर पुलिस ऑफिसर के रोल में जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैँ। बता दें राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई ओटीटी और सिनेमाघरों पर एक साथ रिलीज होने जा रही है।

'पे-पर-व्यू' सिस्टम
राधे थिएटर्स के साथ 'पे-पर-व्यू' सिस्टम के तहत जीप्लेक्स पर भी रिलीज होगी। यानी फिल्म देखने के लिए घर बैठे फैंस को पैसा खर्च कर ईद मनानी होगी।

13 मई का इंतजार
पिछले लंबे समय से राधे की रिलीज अटकी हुई थी। पिछली ईद पर भी कोविड की वजह से राधे रिलीज नहीं हो पाई। जिसके बाद इस साल 13 मई को राधे की रिलीज डेट तय की गई।

नई तरकीब
लेकिन एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर ने इस प्लानिंग को फ्लॉप कर दिया। अब सलमान खान ने नई तरकीब के साथ राधे को रिलीज करने का तय किया।

ओटीटी पर राधे
ये तरकीब थी सिनेमाहॉल के साथ साथ ओटीटी पर राधे को रिलीज करना। हालांकि देखना ये है कि किस हद तक काम आती है।

फिल्म को काफी प्यार देते
सलमान खान को लेकर मशहूर है कि उनके फैंस उनकी हर फिल्म को काफी प्यार देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications