बाप 'हीरो' और बेटा 'हीरोपंती' करने निकला..क्या बात है

Pics: 'हीरोपंती' ट्रेलर लांचिग में टाइगर और आमिर
हालांकि दोनों ही शब्दों के अर्थ में काफी फर्क है लेकिन दोनों के बीच में तुलना होना लाजिमी है। जैकी ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिये थे। लोगों ने रातों-रात जैकी श्राफ को सुपरस्टार बना दिया था। जैकी का स्टारडम काफी दिनों तक रहा भी। सुभाष घई की फिल्मों ने जैकी को दौलत, शौहरत सब कुछ दिया है जिसका एहसान वो आज तक मानते हैं।
आमिर ने तो यहां तक कह दिया कि 'टाइगर सबसे बड़े सुपरस्टार हैं
ऐसे में जैकी के बेटे टाइगर से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गयी है। वैसे टाईगर एक आकर्षक रूप-रंग के मालिक हैं और उन्हें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान की ओर से मेहनती होने का तमगा भी मिल गया है।
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'हीरोपंती' का ट्रेलर लांच करते हुए सुपरस्टार आमिर खान ने जमकर उनकी तारीफ की। आमिर ने तो यहां तक कह दिया कि 'टाइगर सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। टाइगर को आपके सामने प्रस्तुत करते हुए मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। मेरा मानना है कि वह इस समय के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।"
आमिर ने आगे कहा, "मेरा सचमुच यह मानना है कि उनमें देश के सर्वश्रेष्ठ कलाकार होने के गुण हैं और हम सब लोग उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा, "मैं टाइगर के साथ कुछ वक्त बिता चुका हूं। मुझे उनके साथ कार्य अभ्यास करके खुशी हुई और कई बार मुझे लगा कि वह काम के प्रति बेहद समर्पित और मेहनती हैं।"
देखते हैं जैकी के बेटे पर आमिर खान का यह भरोसा कितना सही साबित होता है? वो भी अपने पापा की तरह लोगों के दिलों के हीरो बनपाते या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। मालूम हो कि सब्बीर खान निर्देशित 'हीरोपंती' में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/6DSQ7xQzvhU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











