साहो पोस्टर - जैकी श्रॉफ ने रिलीज़ किया अपना पहला लुक, मिलवाया रॉय से
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर साहो 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। हाल ही में फिल्म से चंकी पांडे का लुक बाहर आया था और अब फिल्म से जैकी श्रॉफ का पोस्टर बाहर आ चुका है। जैकी श्रॉफ फिल्म में रॉय नाम का किरदार निभा रहे हैं। या तो आप रॉय के काम के लिए हां कहते हैं या फिर मौत को गले लगा लेते हैं। फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है।
फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी में एक साथ बनी है। फिल्म को डायरेक्ट किया है सुजीत ने। फिल्म के टीज़र को सभी भाषाओं में मिलाकर 80 मिलियन बार देखा गया है। रही बात जैकी श्रॉफ की तो ये पहली बार नहीं है जब जैकी श्रॉफ निगेटिव भूमिका में नज़र आ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications