जैकी श्रॉफ ने बेटे टाइगर श्रॉफ को Unseen Photos के साथ अनोखे अंदाज में किया बर्थ-डे विश, देखें यहां!

Tiger Shroff

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में जहां सुबह से ही टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन की बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है, वहीं टाइगर श्रॉफ के पिता और बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे को अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। जी हां, दरअसल जैकी श्रॉफ ने कुछ ही घंटों पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया है जिसमें जैकी श्रॉफ बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ रहे है। जैकी श्रॉफ की इन तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ का बचपन छलक रहा है। कहीं वे पिता जैकी की गोद में बैठे हैं तो कभी पिता से अपने शू लेसेस बंधवा रहे हैं। वहीं एक फोटो में टाइगर श्रॉफ माचो मैन की तरह खड़े हैं और जैकी श्रॉफ बेटे की इस तस्वीर को हाथ में पकड़े निहार रहे हैं। पांच फोटोस के इस कोलाज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए जैकी श्रॉफ ने लिखा - हेल्दी और खुश रहो। साथ ही उन्होंने लिखा है - बच्चों को इसी तरह इंस्पायर करते रहो।

जैकी श्रॉफ के इस कोलाज को कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने ना सिर्फ पसंद किया है बल्कि टाइगर श्रॉफ को भी जन्मदिन की बधाई भी दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने जैकी श्रॉफ की पोस्ट पर लिखा है - ऑल लव एंड ब्लेसिंग फॉर योर लव्ड वंस। वहीं संगीता बिजलानी ने भी इस कोलाज की तारीफ करते हुए टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई दी है। संजय कपूर ने भी इसी पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा डेलनाज ईरानी, शिल्पा शिरोडकर जैसे हस्तियों ने भी टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई के साथ ही दिल के इमोजी भी इस पोस्ट पर बनाए हैं। वहीं आयशा श्रॉफ और अंगद बिस्ट ने भी इस पोस्ट पर दिल के इमोजी बनाए हैं। दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी इस फोटो को बेस्ट कहते हुए दिल का इमोजी बनाया है। जैकी श्रॉफ के इस कोलाज को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटों में 50,000 से ज्यादा लाइक इस पर आ चुके हैं। ये पहली बार नहीं है जब जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के बचपन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। 1 फरवरी को भी जैकी श्रॉफ ने एक पोस्ट को शेयर किया था जिसमें वे बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में टाइगर श्रॉफ कहीं गोद में बैठे हैं तो कहीं जैकी उन्हें सीने से लगाए दिख रहे हैं।

इससे एकदम अलग टाइगर श्रॉफ के इंस्टाग्राम को देखा जाए तो उन्हें बहुत से लोगों ने जन्मदिन की बधाई अलग ही अंदाज में दी है। एक पोस्ट में तो उनका स्केच बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिटिल टाइगर कहा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X