जग्गू दादा ने बताई अंडे की ऐसी रेसिपी, तब्बू से लेकर संजय कपूर और मनीषा कोइराला तक सब हुए फैन!

बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे एक शूटिंग के सेट पर सिकंदर खेर के साथ बैठे हुए हैं। वहां बैठे-बैठे अचानक से सिकंदर उनसे एक रेसिपी के बारे में पूछते हैं तो वे तुरंत जोश में आकर इसके बारे में बताने लगते हैं। पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि सिकंदर के पूछते ही जैकी श्रॉफ तुरंत बताते हैं 'अंडा कड़ी पत्ता' वे इसे बनाने का तरीका भी बता रहे हैं। बिना मौका गवाएं सिकंदर ने इस रेसिपी को रिकॉर्ड किया और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। सिकंदर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, This egg is probably cooler than most rock stars. #JackieShroff #GOAT #YoureWelcome
सिकंदर की इस पोस्ट पर जहां ट्विंकल खन्ना ने कमेंट किया कि वे इनकी (जग्गू दादा) ग्रेट फैन हैं। वहीं तब्बु ने लिखा कि ये बेस्ट है। बॉलीवुड एक्टर और जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी इस वीडियो पर दिल इमोजी बनाया है। वही उनकी बेटी कृष्णा जैकी श्रॉफ ने भी इस वीडियो को कमेंट करते हुए लिखा है The absolute OG. वहीं विकी रत्नानी जो की शेफ हैं, ने भी इस वीडियो पर लाफिंग और क्लैपिंग का इमोजी बनाया है। वही सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर राज पंडित जैकी श्रॉफ के अंडा बनाने के स्टाइल पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर संकेत भोसले ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वह आज ही इस रेसिपी को ट्राई करेंगे और कड़ी पत्ते के इस्तेमाल में जरा भी कंजूसी नहीं करेंगे। वही दिव्या अमर संजय अग्रवाल ने लिखा कि जैकी श्रॉफ लेजेंड है। उज्जवल रॉत, नारायणी शास्त्री और सुवेद लोहिया जैसे कई वेरीफाईड अकाउंट ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है।
जैकी श्रॉफ ने इसी पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट किया है। पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ बेहद एक्साइटेड होकर बता रहे हैं कि कैसे अंडा कड़ी पत्ता बनाया जाए। रेसिपी के लिए वे बताते हैं कि एक अंडा लो और उसका यॉक निकाल दो और सफेद हिस्सा एक तरफ ले लो। वहीं दूसरी तरफ तेल को गर्म करके उसमें तीन-चार डंडी कड़ी पत्ते की अच्छी से डालो और कड़ी पत्ता डालने में कोई कंजूसी मत करो। इसके साथ ही अगर आपको तीखा खाना है तो हरी मिर्च या लाल मिर्च भी डाल दो। अच्छे से तेल और कड़ी पत्ता पकने के बाद इसे कच्चे अंडे में डाल दो और एक दूसरे से उलट-पुलट करो। इसके बाद जो रेसिपी बनकर आएगी,वह बेहद शानदार होगी। जैकी श्रॉफ ने ये भी बताया कि यह रेसिपी दाल तड़का से इंस्पायर है जिस तरह से दाल तड़का लगाया जाता है, वैसे ही अंडा कड़ी पत्ता बनता है। हालांकि वे मजाक में ये कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि अगर ये डिश पसंद ना आए तो मेरे मुंह पर आकर मत थूकना।
जैकी श्रॉफ ने जब ये वीडियो रिपोस्ट किया तो तब्बू ने फिर से कमेंट करते हुए लिखा, ये बेस्ट मील है जिसे किसी भी पार्टी में लिया जा सकता है। वहीं सिकंदर खेर ने भी कमेंट किया कि खड़ खड़ खड़ खड़ खड़ हुआ, ये जैकी श्रॉफ की रेसिपी बताने के तरीके पर कमेंट किया गया है। वही अंजली आनंद ने भी इसे बहुत अच्छा बताया, दूसरी तरफ संजय कपूर ने कमेंट करते हुए हंसी इमोजी बनाया। मनीषा कोइराला ने भी इस पर इमोजी बनाते हुए कमेंट किया। आदित्य देशमुख को भी ये रेसिपी पसंद आई और उन्होंने लिखा कि वे इसे जरूर ट्राई करेंगे। कई और सितारों को भी ये रेसिपी बहुत पसंद आ रही है जिसे वे एक बार जरूर ट्राई करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











