जैकी श्रॉफ ने किया खुलासा- परिंदा' की शूटिंग के दौरान उन्हें अनिल कपूर को मारने पड़े थे 17 थप्पड़!
विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स की बॉलीवुड क्लासिक फ़िल्म 'परिंदा' की रिलीज के 30 साल पूरे हो गए है। यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा द्वारा लिखित तथा निर्देशित थी और 3 नवंबर 1989 को रिलीज़ हुई थी। बॉलीवुड की इस क्राइम-ड्रामा में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित जैसे उम्दा कलाकारों की टोली एक साथ नज़र आई थी। "परिंदा" के 30 साल पूरे होने पर विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फ़िल्म से जुड़े वीडियो क्लिप और 'बिहाइंड द सीन' कंटेंट शेयर किया है जिसे देख कर बॉलीवुड की अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक से जुड़ी यादें फिर से ताज़ा हो जाएंगी।
निर्माता लिखते है,"@AnilKapoor has always been a perfectionist when it comes to his shots. Here is @bindasbhidu sharing how it took 17 'hard' takes to get the final cut for one of #Parinda's scenes.

वही, जैकी श्रॉफ इस प्रतिष्ठित फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए कहते है,"अनिल कपूर यह व्यक्त करना चाहते थे कि उनके बड़े भाई ने उन्हें थप्पड़ मारा है और पहले ही शॉट में परफेक्ट एक्सप्रेशन के साथ टेक एकदम सही था,
लेकिन अनिल कपूर एक और शॉट चाहते हैं और इस सीन को शूट करने के लिए अनिल को 17 थप्पड़ मारने पड़े और मुझे असली में उसे थप्पड़ मारने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि वह हवा में मारे गए थप्पड़ के आधार पर रिएक्शन नहीं दे सकते थे। "विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म "शिकारा" 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











