तिगमांशु धूलिया का डिजिटल सीरीज धमाका, जैकी श्रॉफ, संजय मिश्रा और विक्रांत मैसी आएंगे नजर

इस समय बॉलीवुड के कई स्टार डिजिटल सीरीज में काम करते हुए नजर आ रहे है। इसी क्रम एक खबर आ रही है निर्देशक तिगमांशु धूलिया एक डिजिटल सारीज बनाने जा रहे है जिसमें सुपरस्टार जैकी श्रॉफ, कॉमेडियन संजय मिश्रा और टीवी के बेहद फेमस एक्टर विक्रांत मैसी नजर आने वाले है।

इस सीरीज की बात करे तो ये डिजिटल सीरीज एक इंटरनेशनल हिट सीरीज क्रिमिनल माइंड के ऊपर निर्धारित होगी जो कि हिंदी नें धूलिया बनाने जा रहे है। बता दे कि इस सीजन में कुल 13 सीजन दिखाए गए है जो कि एक लंबी डिजिटल सीरीज साबित होने वाली है।

Jackie shroff, sanjay mishra, tigmanshu dhulia, vikrant massey, जैकी श्रॉफ, संजय मिश्रा, तिगमांशु धूलिया

बता दे कि इसके पहले भी जैकी श्राफ को एक शार्ट फिल्म खुजली मे अभिनय करते देखा गया था और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी और लोगों ने इस शॉर्ट फिल्म को काफी प्यार दिया था। इसके अलावा संजय मिश्रा की बात करें तो वो पहली बार फिल्मों से हटकर इस सीरीज में अपना टैलेंट दिखाते हुए नजर आने वाले है।

संजय एक बहुत बड़े आर्टिस्ट है और एक बेहतरीन कॉमेडियन है। अपनी हर फिल्म में वो अपने किरदार से काफी ज्यादा लोगो को हसाते है और लोगों के दिलों में याद छोड़ जाते है।

इसके अलावा बात करें विक्रांत मैसी की तो ये टीवी का एक बड़ा नाम है और कई तरह के सीरीयल्स में नजर आते रहते है। एक बेहतर कलाकार है। इस सीरीज की बात कें तो पता चला है कि इसकी शूटिंग काफी पहले से शुरु हो चुकी है और तीनो स्टार्स इसकी शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी चल रहे है।

तिगमांशु धूलिया की बात करें तो वो एक बेहतर फिल्ममेकर है और काफी अच्छी फिल्में बनाते है। बता दे कि तिगमांशु धूलिया इसके अलावा अपनी सुपरहिट सीरीज साहेब बावी और गैंगस्टर का अगला भाग बनाने की तैयारी कर रहे है।

खबरें आयी थी कि निर्देशक इस फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे है। इसके पहले भी उन्होने कई फिल्में लिखी है और निर्देशित भी की है।

फिल्म पान सिंह तोमर की बात करें तो तिगमांशु धूलिया को फिल्म के लिए काफी तारीफें मिली थी और वो इसी तरह की फिल्में बनानें के लिए माहिर माने जाते है।

अगर इस सीरीज में तिगमांशू धूलिया स्टाइल दिखी तो निश्चित ही ये डिजिटल सीरीज कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिलहाल इसकी शूटिंग अभी चल रही है। बता दें कि जैकी श्रॉफ काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है और इस सीरीज से वापसी कर रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X