मैंने 220 फिल्में की हैं, कमाने के लिए अपने बेटे टाइगर को पैदा नहीं किया है- जैकी श्रॅाफ
टाइगर श्रॅाफ जल्द ऋतिक रोशन के साथ वॅार फिल्म में नजर आने वाले हैं। दूसरी तरफ उनके पिता जैकी श्रॅाफ इंडस्ट्री में 38 साल से अधिक का समय बिता चुके हैं। जल्द जैकी श्रॅाफ, संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम में दिखाई देंगे। इस बीच अमर उजाला से एक खास बातचीत में जैकी ने अपने बेटे टाइगर के स्टारडम को लेकर बात की है।
ये पहली बार नहीं है जब जैकी अपने बेटे के लिए कुछ बोल रहे हैं। इससे पहले भी जैकी ने कई बार अपने बेटे टाइगर के करियर और बढ़ती हुई लोकप्रियता पर बेबाकी से बात की है। टाइगर के बारे में बातचीत करते हुए जैकी ने कहा है कि मैंने अपने बेटे को इस वजह से पैदा नहीं किया कि उससे काम कराऊं।

मैं आज भी चाहता हूं उसे कुछ न करना पड़े। मैंने एक ही काम अपनी मर्जी का किया उसके साथ कि उसे बचपन में स्पोर्ट्स में डाल दिया। आज कोई बच्चा मिलता है तो बोलता है ये टाइगर का पिता है। मैंने 220 फिल्में की हैं और पहचान मेरी टाइगर के पिता की है। यही मेरे जीवन का असली सुख है।
बहरहाल, आपको बता दें कि जैकी अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने लुक को लेकर काफी लोकप्रिय हुए थे। यहां देखिए उनकी अनदेखी तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications











