बॉलीवुड को भारतीय फिल्म महोत्सव पर भी ध्यान देना चाहिए

जैकी ने का कहना है कि वह अपने बॉलीवुड के दोस्तों एवं सहकर्मियों से गुजारिश करेंगे कि वे पूरे दिल से आईएफएफआई में शामिल हों। आईएफएफआई आयोजन कई एक्टर केवल मौज मस्ती के लिए ही आते हैं। उन्हें यहां पर भारतीय फिल्मों में विविधता देखने आना चाहिए। केवल हॉलीवुड या दूसरी भाषाओं में ही अच्छी फिल्में बनती है ऐसा नहीं है।
आगे उनका कहना है कि मैं भारत में मराठी, तमिल, बंगाली आदि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से अनुरोध कर रहा हूं कि वो लोग भी इस उत्सव के लिए आएं। इस फिल्म फेस्ट में जैकी पिछले कई सालों से आते रहे हैं। यहां की राज्य सरकार एवं लोगों से इस एक्टर ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास पर्यावरण की आवश्यकताओं के अनुसार करनी चाहिए ताकि पर्यावरण को नुकसान ना हो।


Click it and Unblock the Notifications











