..................... Jackie Shroff remembers Hrithik Roshan used to babysit Tiger Shroff - Hindi Filmibeat

Flashback: छोटे से टाईगर श्रॉफ को संभालता था ऋतिक - जैकी श्रॉफ ने बांटी यादें

By Staff

टाईगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन का वॉर टीज़र आज रिलीज़ हो चुका है और 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली इस यशराज फिल्म के लिए फैन्स अभी से बहुत ज़्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। टाईगर श्रॉफ के पापा जैकी श्रॉफ अमूमन उनकी फिल्मों के बारे में राय नहीं देते हैं लेकिन इस बार वो खुद को रोक नहीं पाए और मौका ही ऐसा था।

दरअसल, ऋतिक रोशन, टाईगर श्रॉफ के असली हीरो हैं और दोनों को साथ काम करते देख जैकी श्रॉफ को काफी गर्व महसूस हुआ। पुरानी बातें याद करते हुए जैकी श्रॉफ ने बताया कि एक समय था जब ऋतिक रोशन छोटे से टाईगर को संभालता था, आज दोनों फिल्म कर रहे हैं।

jackie-shroff-remembers-hrithik-roshan-used-to-babysit-tiger-shroff

बात है राकेश रोशन की फिल्म किंग अंकल की शूटिंग के दौरान की। इस फिल्म के हीरो थे जैकी श्रॉफ और ऋतिक फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर रहे थे। साल था 1993। यानि कि टाईगर श्रॉफ की उम्र थी केवल 3 साल। उस समय शूटिंग के दौरान, ऋतिक रोशन टाईगर को संभालते थे।

ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरूआत, अपने पिता राकेश रोशन की फिल्मों को असिस्ट करके की थी। उनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है भी ऋतिक असिस्ट करने वाले थे और फिल्म के हीरो थे शाहरूख खान। लेकिन शाहरूख ने सलाह दी कि ये फिल्म ऋतिक को करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X