सलमान खान और आमिर खान जैसे एक्टर्स के ऑन- स्क्रीन पिता बनने पर जैकी श्रॉफ ने दिया रिएक्शन!

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में हैं, जो दशकों से बड़ी स्क्रीन पर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। पिछले कुछ सालों से अभिनेता को पिता के रोल निभाते देखा जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब जैकी श्रॉफ से पूछा गया कि वह सलमान खान और आमिर खान जैसे अभिनेताओं के पिता की भूमिका निभाने के बारे में कैसा महसूस करते हैं, जो उनसे उम्र में सिर्फ कुछ ही साल छोटे हैं। इस पर अभिनेता ने दिलचस्प जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि वह इस तरह अभिनय के बारे में नहीं सोचते हैं। वह एक अभिनेता के रूप में हर भूमिका को देखते और समझते हैं। साथ ही एक्टर ने कहा कि वो खुद को इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं।

Jackie Shroff

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा, कि वह एक अभिनेता हैं और अगर वह एक आतंकवादी की भूमिका निभाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो आतंकवादी बन गए।

जैकी श्रॉफ ने कहा, "पिता की भूमिकाओं को निभाने से मैं सलमान या आमिर का पिता नहीं बन जाता। कोई बात नहीं। मेरे सुनहरे दिनों में, अभिनेता शरद कपूर ने एक बार मुझसे पूछा था कि क्या मैं उनके पिता की भूमिका निभा सकता हूं? तो मैंने कहा हां। मैं तब एक सुपर डुपर स्टार था। लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है? मैं एक साईं बाबा, एक पिता या एक आतंकवादी.. किसी की भी भूमिका निभा सकता हूं। मैं खुद को इतनी गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि मैंने बड़े से बड़े अभिनेताओं को जाते देखा है।"

उन्होंने आगे कहा, "देव साहब, शशि अंकल, शम्मी अंकल, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना.. ये सब मेरे पसंदीदा थे। कैसे महिलाएं राजेश खन्ना के लिए पागल हो जाया करती थीं। कितने लोगों को यह जीवन जीने को मिलता है? काकाजी, शशिजी, देव साहब, विनोद खन्ना के सामने हम कौन हैं! जिंदगी बहुत छोटी होती है। समय कहां है?"

वहीं, टाइगर श्रॉफ की तारीफ करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा, "26 साल की उम्र में, टाइगर सबसे कम उम्र का एक्शन स्टार बन गया और उसने एक स्टैंटर्ड सेट किया है। हर कोई अब मुझे टाइगर का बाप कहता है और यह मेरे लिए सबसे गर्व का क्षण है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X