शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को प्रोटेक्ट करते दिखे जैकी दादा, लोग बोले- रियल जेंटरमैन...

Jackie Shroff protect Shah rukh khan daughter Suhana khan: शाहरुख खान हों या सुहाना खान जब भी पब्लिक एरिया में नजर आते हैं पैपराजी की भीड़ जमा हो जाती है। वहीं बीते दिन भी सुहाना खान जैसे आईं वैसे पैपराजी ने भीड़ जमा कर ली।
वहीं बीते दिन भी सुहाना खान को एक इवेंट के लिए जाना था जहां सुहाना ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं, लेकिन सुहाना को देखते ही पैपराजी की भीड़ जमा हो गई, लेकिन इतनी भीड़ देख सुहाना पैपराजी से बचती दिखीं तो जैकी श्रॉफ सुहाना को प्रोजेक्ट करते नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों का यह प्यारा वीडियो छा गया है।
इवेंट में सजधज के पहुंचीं सुहाना
जी हां, हाल ही में सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल बीते दिन सुहाना खान एक इवेंट के लिए गईं। वहां सुहाना बहुत ही खूबसूरत ब्लैक कलर का ड्रेस पहने दिखीं। कर्ली बाल और न्यूड मेकअप में सुहाना बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही थीं, लेकिन उन्हें देखते ही पैपराजी की भीड़ जमा हो गई। पैपराजी जमकर सुहाना की तस्वीरें खींचने लगे जिसकी लाइट उनकी आंखों पर पड़ रही थी।
सुहाना का साथ देते दिखे जैकी दादा
यह सब देख जैकी श्रॉफ खुद को रोक नहीं पाते हैं और वह पैपराजी से कह देते हैं ठीक है इसकी आंखों पर ज्यादा लाइट मत मारना। जिसके बाद सुहाना खान झटपट इवेंट के लिए निकल जाती हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान और जैकी का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है आप दिल के काफी सच्चे हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा मानना पड़ेगा आप रियल जेंटरमैन हो।


Click it and Unblock the Notifications











