सलमान का 2019 ईद Dhamaka, जैकी श्रॉफ और प्रियंका का रोल जानकर चौंक जाएंगे

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। इन्हीं में से एक है सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत। अली जफर की ये फिल्म बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक होने वाली है। कई बातों के अलावा भारत अपनी स्टार कास्ट को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी का नाम तो पहले ही फाइनल हो गया लेकिन हाल ही में जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं अब इस फिल्म में प्रियंका और जैकी के रोल को लेकर भी दिलचस्प खबरें आ रही हैं।

[B'day Spcl: हिला कर रख दी इंडस्ट्री, बोले- सलमान खान जो कहेंगे मैं करूंगा]

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में सलमान की पत्नी बनेंगी तो वहीं इस फिल्म में दिशा पटानी का किरदार बहन का बताया जा रहा है। बता दें कि जैकी और सलमान 8 साल के बाद फिर साथ में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों एक्टर साल 2010 में आई फिल्म वीर में नजर आए थे, जो कि एक योद्धा की लव स्टोरी थी।

jackie-shroff-priyanka-chopra-role-salman-khan-film-bharat

माना जा रहा है कि फिल्म का नाम बदलकर हिंदुस्तान किया जा सकता है। फिल्म एक कोरियन ड्रामा - ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के दौरान बनी एक कहानी है। अली अब्बास ज़फर की ये फिल्म ईद 2019 में रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि फिल्म की लीड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ही होंगी लेकिन चूंकि फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जहां सलमान एक आदमी के ज़िंदगी के अलग-अलग पड़ाव निभाते दिखेंगे। आगे जानें सलमान-प्रियंका की भारत के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X