टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की शादी कब होगी- जैकी श्रॉफ ने खोल दिया बड़ा राज!
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को लेकर काफी समय से चर्चा हैं और अक्सर दोनो साथ में नजर आ ही जाते हैं। बता दें कि इन दोनो को लेकर पिता और दमदार एक्टर जैकी श्रॉफ ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने टाइगर और दिशा को लेकर कहा कि हो सकता है दोनो शादी करलें। जग्गू दादा का कहना था कि 25 साल की उम्र के बाद टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी। दोनों में गजब का जुनून है।
दिशा पटानी आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए अनुशासित हैं। इसलिए दोनों की सोच एक जैसी है। शादी पर जैकी बोले कि कौन जानता है कि दोनों शादी करें या जिंदगी भर यूहीं दोस्त बने रहे हैं।

हालांकि इशारे इशारे में जैकी श्रॉफ ने ये तो बता ही दिया है कि दोनो के बीच में काफी ज्यादा नजदीकियां हैं। कुछ समय पहले की बात करें तो दोनो में कुछ अनबन होने की खबरें आईं थीं लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो गया है।
इस समय शादी का सीजन है और बीते साल कई लोगों ने शादी की है। अब टाइगर और दिशा कब शादी करते हैं ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल टाइगर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और दिशा पटानी सलमान खान के साथ फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications