'साहो' के सेट से जैकी श्राफ की तस्वीर वायरल- बाहुबली स्टार प्रभास के साथ आ रहे हैं नजर
बाहुबली के बाद सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म आ रही है साहो। इस बिग बजट फिल्म में प्रभास के साथ जैकी श्राफ, श्रद्धा कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट से जैकी श्राफ की तस्वीर वायरल हुई है, जहां वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है।
बता दें, फिल्म में सिर्फ जैकी श्राफ और श्रद्धा कपूर ही नहीं.. बल्कि नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी जैसे बॉलीवुड कलाकार भी नजर आने वाली हैं। नील फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। जबकि श्रद्धा प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

फिल्म अपने पहले लुक के साथ ही सुर्खियों में आ चुकी है। यह फिल्म लगभग 300 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। सूत्रों की मानें तो साहो एक्शन के मामले में बाहुबली से भी बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म के एक्शन सीन्स को अबु ढ़ाबी में फिल्माया गया है। यह साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications