कैटरीना कैफ की डेब्यू फिल्म बूम की वजह से कर्जे में डूब गए थे जैकी श्रॉफ, घर तक बेचना पड़ा- 19 साल बाद खुलासा
हाल में ही अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कर्जे में डूबने और दिवालिया निकल जाने वाले हालातों को लेकर चर्चा की। एक्टर ने बूम फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद क्या स्थिति हो गई थी इस पर जवाब दिया। बूम फिल्म 19 पहले आई थी जिससे कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड पारी की शुरुआत की। लेकिन बूम फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने की वजह से जैकी श्रॉफ को अपना घर तक बेचना पड़ गया था।
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म बूम फिल्म में अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, पद्मा लक्ष्मी, मधु स्प्रे, जीनत अमान और कैटरीना कैफ जैसे तमाम स्टार्स नजर आए। इस फिल्म को जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने प्रोड्यूस किया।

जैकी श्रॉफ ने कहा, मैं जानता हूं कि हमने बहुत मेहनत की। इसके बावजूद हमने बहुत कुछ खोया। मैं जो कुछ कर सकता था मैंने वो सब किया। मैंने इसके कर्जे के सभी पैसे भी चुकाए ताकि परिवार की बदनामी न हो। इन सब नुकसान को मैंने कभी फैमिली पर नहीं पड़ने दिया है।
जैकी श्रॉफ ने कहा कि व्यवसाय में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा ही सफलता मिलती है लेकिन आपको हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि पवित्रता और नैतिकता कैसे बनाए रखें।


Click it and Unblock the Notifications