..................... जैकी श्रॉफ के मेकअप-आर्टिस्ट का निधन, 37 सालों का साथ टूटा- राधे एक्टर का छलका दर्द | Jackie Shroff makeup artist death Jackie Shroff mourns says My makeup person for 37 years passed away - Hindi Filmibeat

जैकी श्रॉफ के मेकअप-आर्टिस्ट का निधन, 37 सालों का साथ टूटा- राधे एक्टर का छलका दर्द

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के 37 साल तक मेकअप मैन रहे शशि की मौत हो गई है। जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जैकी श्रॉफ़ ने शशि के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि "शशि दावा आप हमेशा मेरे दिल की गहराइयों में रहेंगे।'

जैकी श्रॉफ के साथ साथ सुनील शेट्टी, गुरमीत चौधरी और राहुल देव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक फैन के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए जैकी श्रॉफ ने लिखा कि, "वह मेरे सोल मेट थे।"

Jackie Shroff

जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड में साल 1983 में डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में लीडिंग एक्टर के तौर पर एंट्री की थी। इस फिल्म में लीडिंग एक्ट्रैस मीनाक्षी शेशादरी थी।

जैकी श्रॉफ की यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के बाद ही जैकी श्रॉफ को बॉलीवुड की दूसरी फिल्में - राम लखन, खल-नायक, रंगीला, अग्नी साक्षी और बॉर्डर जैसी फिल्में मिली थीं।

शशि दादा का पूरा नाम शशि सातम

शशि दादा का पूरा नाम शशि सातम

मेकअप आर्टिस्ट शशि दादा का पूरा नाम शशि सातम था, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें शशि दादा के नाम से जाना जाता था। रिपोर्ट्स के माने तो, बॉलीवुड में मेकअप आर्टिस्ट रहे शशि पिछले एक साल से बीमार थे।

बाथरूम में फिसल गए

बाथरूम में फिसल गए

पिछले हफ़्ते बुधवार को वे अपने घर में बने बाथरूम में फिसल गए और उन्हें चोट आ गई थी। इस चोट के कारण उन्हें स्टोक आने से उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

स्टार्स ने जताया दुख

स्टार्स ने जताया दुख

जैकी श्रॉफ के अलावा सुनील शेट्टी, राहुल देव, दिव्या दत्ता, गुरमीत चौधरी समेत कई स्टार्स व फैंस ने शशि सातम के निधन पर दुख जताया।

राधे में जैकी श्रॉफ का रोल

राधे में जैकी श्रॉफ का रोल

हाल में ही जैकी श्रॉफ सलमान खान के साथ लेटेस्ट बॉलीवुड फिल्म 'राधे - योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आए थे। राधे - योर मोस्ट वांटेड भाई में जैकी श्रॉफ एक पुलिस वाले के रोल में दिखाई दिए थे।

 प्रभु देवा की राधे

प्रभु देवा की राधे

इस फिल्म को राधे - योर मोस्ट वांटेड भाई को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह मल्टी स्टारर फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ईद के दिन रिलीज किया गया था।

ओटीटी पर राधे

ओटीटी पर राधे

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इस फिल्म को फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया है। कई आलोचनाओं के बीच पे-पर-व्यू प्लेटफ़ॉर्म के बीच ZeePlex और OTT प्लेटफ़ॉर्म पर इस फिल्म को कई स्ट्रीम किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X