VIRAL VIDEO: जैकी श्रॉफ ने खोया आपा, गुस्से में आकर सेल्फी ले रहे फैन्स के मारा थप्पड़

Jackie Shroff

Jackie Shroff lost his temper and slapped his fan: फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखने वाले जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अपने अलग अभिनय और बेहतरीन अंदाज को लोकर सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि इन दिनों जैकी श्रॉफ पर्दे पर कम नजर आ रहे हैं, लेकिन वे अक्सर पब्लिक एरिया में नजर आते हैं। खास बात यह है कि वे जब भी बाहर आते हैं फैन्स के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख फैन्स तो हैरान रह गए हैं। जी हां, हाल ही में जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ सेल्फी ले रहे फैन के सिर पर जोर का थप्पड़ मार देते हैं।

दादा ने फैन के सिर पर मारा थप्पड़
जैकी श्रॉफ अपने खास अंदाज की वजह से खूब पसंद किए जाते हैं। उनका हंसी मजाक लोगों का दिल जीत लेता है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख फैन्स को शॉक लग है। बता दें कि इस किस्से के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग दादा को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला। वीडियो में देख सकते हैं कि फैन्स जैकी श्रॉफ के साथ सेल्फी लेने आते हैं, लेकिन जैसे ही वह आता है जैकी श्रॉफ उसके सिर पर मार देते हैं और उसे हटने को कहते हैं। फैन बिना कुछ कहे पीछे हट जाता है, लेकिन फिर जैकी दादा उसे बुलाते हैं और तस्वीर खिंचलाते हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूजर्स के आए जमकर रिएक्शन
इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अपने फैन को मारना क्या सही है तो वहीं दूसरे ने कहा फैन बड़ी ही उम्मीद से अपने फेवरेट स्टार के पास जाते हैं, लेकिन उसके साथ जब ऐसा होता है तो फैन को दिल टूट जाता है। तो वहीं एक ट्रोलर ने कहा आप किसी को पब्लिक में इस तरह मार नहीं सकते वह आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार नहीं लगता। तो वहीं कुछ फैन्स ने कहा आपका तो अंदाज ही अलग है दादा। तो वहीं दूसरे ने कहा आप सबसे अलग हैं दादा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X