KHAN सुपरस्टार की 400 करोड़ी फिल्म.. इस स्टार ने कर दिया सीधे REJECT
आमिर खान- अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। शायद ही कोई इस फिल्म को रिजेक्ट करने की सोचे। लेकिन बता दें, जैकी श्राफ ने हाल ही खुलासा किया कि उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था।
''बोनी कपूर की वजह से श्रीदेवी को मिली दर्दनाक मौत..''
जी हां, जैकी श्राफ ने बताया कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था। लेकिन वह पहले ही अपना शेड्यूल जेपी दत्ता की पलटन को दे चुके थे। लिहाजा, उन्हें ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिजेक्ट करना पड़ा।

जैकी श्राफ ने कहा कि उन्हें ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को छोड़ने का अफसोस है। लेकिन कोई दूसरा रास्ता नहीं था। गौरतलब है कि जैकी श्राफ अब जेपी दत्ता की वॉर फिल्म पलटन में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
वहीं, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दिवाली पर धमाका करने आ रही है। यहां जानें क्यों 400 करोड़ी बन सकती है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान-


Click it and Unblock the Notifications