Mumbai Saga- फिल्म से बाहर हुए जैकी श्रॉफ- निर्देशक को लगा झटका- अब कौन लेगा जगह?
सुपरस्टार जैकी श्रॉफ इन दिनों एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं और हाल ही में फिल्म मुंबई सागा में उनकी एंट्री ने धमाका कर दिया था। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगने वाली है। जी हां पता चला है कि इस फिल्म से जैकी श्रॉफ बाहर हो गए हैं और अब वो फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म को संजय गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं और खबरों की माने तो जैकी श्रॉफ काफी सारे प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के कारण डेट्स की समस्या से जूझ रहे हैं।
इसी वजह से जैकी श्रॉफ ने बातचीत करके सहमति से फिल्म छोड़ी है। निर्देशक संजय गुप्ता को ये फिल्म ज़ल्द से जल्द खत्म करनी है लेकिन जैकी श्रॉफ के ऐसा पॉसिबल नही हो पाता है।

अब देखने वाली बात ये है कि फिल्म में अहम किरदार निभा रहे जैकी श्रॉफ की जगह भला कौन लेता है। इस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म एक अंडरवर्ल़्ड की कहानी होने वाली है।
इस फिल्म में बॉम्बे में 80 के दशक में बंद हुए मीलों की कहानी दिखाई जाएगी। जैकी श्रॉफ के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते और समीर सोनी मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications