..................... INDIA vs BHARAT- डिबेट में कूदे जैकी श्रॉफ, जो कुछ भी कहा वो सोचने पर देगा मजबूर! Jackie Shroff jumps into INDIA vs BHARAT debate, whatever he says will force you to think! - Hindi Filmibeat

INDIA vs BHARAT- डिबेट में कूदे जैकी श्रॉफ, जो कुछ भी कहा वो सोचने पर कर देगा मजबूर!

jackie shroff

जब कॉंग्रेस ने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा है तब राजनीति काफी ज्यादा गर्मायी हुई है और पार्टियां आमने सामने हैं। बीजेपी का कहना है कि हम देश को भारत के नाम से पुकारेंगे क्योंकि ये अंग्रेजों का दिया हुआ नाम है।

इसके बाद INDIA vs BHARAT की डिबेट चल रही है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस पर अब अभिनेता जैकी श्रॉफ ने एक बयान दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है। जैकी श्रॉफ का कहना था, ''हमारे देश को सबसे पहले भारत के ही नाम से जाना जाता था?

जैसे मेरा नाम जैकी और मुझे जॉकी भी कहते हैं। कुछ मुझे जॉकी कहते हैं और कुछ मुझे जाकी कहते हैं। इस तरह से लोग मेरा नाम बदल लेते हैं लेकिन मैं नहीं बदलूंगा। नाम बदल भी गया तो हम नहीं बदलेंगे। देख का नाम कितना भी बदल लीजिए लेकिन हम भारतीय (INDIAN) ही रहेंगे।''

इसके बाद उनका ये बयान चर्चा में है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। जा रहा है कि जैसी श्रॉफ ने इशारों में INDIA का समर्थन किया है। इसके पहले अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया था और भारत को लेकर कुछ बातें कहीं थीं।

दरअसल उन्होने ट्विटर पर लिखा था, भारत माता की जय। इसके बाद इस ट्वीट को भी इस डिबेट से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि देखना ये है कि जैकी श्रॉफ के इस बयान के बाद राजनीतिक पार्टियों की तरफ से किस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिलती हैं।

जैकी श्रॉफ को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपनी बातें लोगों तक रखते हैं और काफी बेबाक अंदाज में सबकुछ कह डालते हैं। वर्कफ्रंट पर वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। हालांकि वो सपोर्टिंग रोल में नजर आते रहते हैं। हालांकि इस वक्त वो सोशल मीडिया को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

Read more about: jackie shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X