दुर्योधन की आवाज बनकर खुश हैं जैकी श्रॉफ!

Jackie Shroff is giving voice to Duryodhan character in Mahabharat
जैकी श्रॉफ का कहना है कि वो दुर्योधन की आवाज बनकर काफी खुश हैं। हाल ही में ये खबर आई कि महाभारत के अनिमेटेड फिल्म में पहले दुर्योधन के किरदार को आवाज देने के लिए अनिल कपूर को कहा गया था लेकिन अनिल कपूर ने कहा कि इस किरदार के लिए तो जैकी श्रॉफ की आवाज ही परफैक्ट रहेगी। इसके बाद इस फिल्म की टीम ने जैकी श्रॉफ से इस बारे में बात की और उन्हें दुर्योधन के किरदार को आवाज देने के लिए ऑफर दिया। जैकी श्रॉफ भी इस ऑफर से काफी खुश हुए और उन्होंने इस ऑफर को खुशी के साथ स्वीकार कर लिया है। खबर है कि अनिल कपूर अब इस एनिमेटेड फिल्म महाभारत में कर्ण के किरदार को अपनी आवाज देंगे।

जैकी श्रॉफ से जब वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका ने बात की तो जैकी श्रॉफ ने इस बात पर सहमति जताते हुए कहा कि पैन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी जयंतीलाल गाडा ने महाभारत फिल्म जो कि एनिमेटेड में दुर्योधन के किरदार को अपनी आवाज देने के लिए ऑफर दिया है और इस ऑफर को पाकर वो बहुत खुश हैं। जैकी श्रॉफ ने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है और अब वो इस फिल्म में अपनी आवाज दे रहे हैं। ज्ञात हो कि महाभारत एनिमेटेड फिल्म पूरे 50 करोड़ की लागत से बन रही है और ये फिल्म अगले महीने दीपावली के अवसर पर रिलीज होगी।

महाभारत एनिमेटेड फिल्म के जरिये पैन इंडिया एक कोशिश कर रहा है बच्चों को कनेक्ट करके उन्हें भी हमारे इतिहास और धर्म के बारे में कुछ नयी बातें बताने और कुछ गहरी शिक्षा देने की। इस फिल्म में महाभारत के सभी किरदारों को बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अपनी आवाज देंगे जिससे बच्चे और भी ज्यादा फिल्म के प्रति उत्सुक हो सकें। महाभारत फिल्म में भीष्म पितामह के किरदार को अमिताभ बच्चन, द्रौपदी के किरदार को विद्या बालन, अर्जुन के किरदार को अजय देवगन और भीम के किरदार को सनी देओल अपनी आवाज देंगे। इसके अलावा युधिष्ठिर के किरदार को आवाज देंगे मनोज बाजपेयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X