को-एक्ट्रेस संग काफी कोजी हुए Jackie Shroff, कैमरे के सामने अपनी उम्र की मर्यादा को भी गए लांघ?

Jackie Shroff Video: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ आजकल कई फिल्मों में नजर आ रहे हैं। जल्द ही वो 'हाउसफुल 5' में नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस इवेंट में पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी लेकिन लोगों की नजर जैकी श्रॉफ और चित्रांगदा पर ही जाकर अटक गई।
जैकी चित्रांगदा का वीडियो आया सामने
फिल्म 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान काफी वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए। लेकिन जिस वीडियो ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, वो था जैकी और चित्रांगदा की केमिस्ट्री। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चित्रांगदा एक्टर जैकी श्रॉफ को जगह देती नजर आ रही हैं। जैकी भी उनके कान में कुछ फुसफुसाते नजर आ रहे हैं।
एक-दूसरे के करीब नजर आए जैकी और चित्रांगदा
एक और वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें जैकी श्रॉफ पीछे बैठे हुए हैं और चित्रांगदा आगे की ओर बैठी हैं। हालांकि, दोनों अगल-बगल ही बैठे हुए हैं। इस वीडियो को देखकर पहली बार में लग रहा है कि जैकी श्रॉफ चित्रांगदा के साथ काफी कोजी हो रहे हैं और यही लोगों को भी लगा और कुछ लोगों ने तो कमेंट सेक्शन में अपनी बात भी कह दी।
लोगों ने किए कमेंट
वीडियो देखकर एक यूजर ने कहा- 'जैकी दादा चित्रांगदा के साथ रोमांटिक पोज देने की कोशिश क्यों कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'दादा... छोटी बच्ची है वो'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'ये जैकी चैन इतना करीब क्यों जा रहा है चित्रांगदा के।' एक और यूजर ने लिखा- 'ये बुढ़ापे में कहां डोरे डाल रहे हैं जग्गू दादा'।
कुछ लोगों ने जैकी को किया सपोर्ट
हालांकि, कुछ लोगों ने जैकी श्रॉफ को सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने लिखा- 'यह एंगल का खेल है, ट्रेलर लॉन्च का वीडियो देखें और आप देख सकते हैं कि जैकी श्रॉफ एक्ट्रेस के पीछे दूरी बनाकर बैठे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'जैकी दादा बहुत पीछे हैं कैमरा एंगल का कमाल है... ये काफी अजीब लग रहा है'।
जैकी श्रॉफ का वर्कफ्रंट
जैकी श्रॉफ करियर में इस वक्त अपने ऊंचे मुकाम पर हैं। उन्हें लगातार फिल्में मिल रहे हैं। आखिरी बार जैकी दादा को 'बेबी जॉन' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में वो विलेन के रोल में नजर आए थे। अब वो जल्द ही आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











