टाईगर श्रॉफ के दोस्त के साथ छुट्टियां मना रही हैं बहन कृष्णा श्रॉफ, देखिए वायरल तस्वीरें
टाईगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ आजकल बहुत ही अच्छे मूड में हैं और अपने बॉयफ्रेंड के साथ बहुत खुश हैं। हाल ही में वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाती दिखाई दीं। और उनकी छुट्टियों की ये तस्वीरें तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि कृष्णा श्रॉफ हमेशा से अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं।
कृष्णा अपने भाई टाईगर श्रॉफ के दोस्त ईबान हायम्स को डेट कर रही हैं और अकसर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ईबान एक बास्केटबॉल प्लेयर हैं। उनके साथ अपने रिलेशनशिप को कृष्णा ने हाल ही में उजागर किया है।
पहले ईबान के साथ तसवीरें शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा था कि हम केवल अपने काम से मतलब रखते हैं। हमें दुनिया की कोई फिकर नहीं है। अब उनकी ये ताज़ा तस्वीरें दुबई की हैं जहां वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा - Damn! #BlessedWithTheBest


Click it and Unblock the Notifications