कमर पर रिवॉल्वर लगाकर सड़क पर ट्रैफिक हटाने लगे जैकी श्रॉफ, वीडियो हो रहा है वायरल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैसे तो नवाबों का शहर कहा जाता है पर ट्रैफिक की बात आती है तो वहां के हालात भी कुछ अच्छे नहीं है। ये बात एक बार फिर से साबित हो गई जब एक सुपरस्टार तंग आकर गाड़ी से उतरा और लखनऊ के रूमी दरवाजे के सामने लगे ट्रैफिक जाम को हटाने लगा। जी हां हम बात कर रहे है अभिनेता जैकी श्रॉफ की जिनका एक वीडियो लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक हटाते हुए वायरल हो रहा है।
बता दें कि ये किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा नहीं था बल्कि सच में जग्गू दादा सड़क पर लगा जाम क्लियर कर रहे थे। बता दें कि जैकी श्रॉफ कार से जा रहे थे कि तभी वहां पर जाम लग गया और उनकी गाड़ी फंस गई..

होना क्या था बेबाक जग्गू दादा गाड़ी से उतरे और अपनी गाड़ी के लिए जाम हटाने लगे है। जैकी श्रॉफ ने इस दौरान एक सफेद कुर्ता पहना हुआ था और कमर पर रिवॉल्वर लगाए हुए थे।
जैसे ही जैकी गाड़ी से उतरे आसपास के लोग चौकन्ना हो गए लेकिन वो जल्दी से रोड क्लियर करके दोबारा गाड़ी में बैठ गए और निकल गए।
इसी दौरान उनकी गाड़ी में बैठा कोई शख्स इस पूरे माजरे को मोबाइल में कैद कर रहा था और बाद में जैकी श्रॉफ ने ही इस वीडियो को पोस्ट किया है।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जैकी श्रॉफ लिखते है कि वो लखनऊ में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे है। बता दें कि जैकी श्रॉफ फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग लखनऊ में कर रहे है और इस फिल्म को संजय दत्त बना रहे है जिसमे वो अभिनय भी करते हुए नजर आने वाले है।
इन दोनो के अलावा फिल्म में अमायरा दस्तूर और अली फजल भी फिल्म में नजर आने वाले है। बता दें कि जिस दिन जग्गू दादा ने रोड पर उतरकर ट्रैफिस क्लियर किया उसी दिन लखनऊ में एक एक्शन सीन शूट किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications