..................... जैकी श्रॉफ जन्मदिन पर दिशा पटानी का रिएक्शन Jackie shroff birthday disha patani special wish for him - Hindi Filmibeat

जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर पत्नी आयशा का पोस्ट- दुनिया के बेस्ट पिता, दिशा पटानी ने बोली दिल की बात

अपने टपोरी स्टाइल के लिए लोकप्रिय जैकी श्रॉफ असल जिंदगी में जिंदगी को खुले दिल से जीना पसंद करते हैं। वैसे जैकी श्रॉफ लगातार फिल्मों में नजर नहीं आते हैं। लेकिन जब भी स्क्रीन पर दिखाई देते हैं, अपनी शानदार मौजूदगी को दर्ज करवा देते हैं। आप हिंदी सिनेमा के इसी बड़े सुपरस्टार का जन्मदिन है जो कि रील और रियल लाइफ में भी सुपरहीरो हैं।

जल्द ही जैकी और दिशा पटानी एक साथ राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आने वाले हैं। इसके साथ दी जैकी श्रॅाफ के बेटे टाइगर श्रॅाफ की खास दोस्त भी दिशा पटानी हैं। श्रॅाफ फैमिली के काफी करीब हैं दिशा पटानी। ऐसे में जैकी के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने एक खास और स्पेशल मैसेज किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

Jackie shroff, Disha Patani

आज जैकी श्रॅाफ अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी के इस स्पेशल दिन को और भी खास बनाया है उनके परिवार ने। पत्नी आयशा श्रॅाफ ने भी जैकी के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। इसी पोस्ट के नीचे बैक टू बैक सभी ने अपना मैसेज लिखते हुए जैकी श्रॅाफ को जन्मदिन की स्पेशल विश दी है।

आयशा श्रॅाफ ने अपने असल जिंदगी के हीरो जैकी श्राॅफ का क्लोजअप फोटो शेयर किया है। इस पर उन्होंने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे, दुनिया के बेस्ट पिता को उस इंसान को जिसका दिल दुनिया में सबसे बड़ा है। इस पर आयशा ने टाइगर और कृष्णा श्रॅाफ को भी टैग किया है। इसी के साथ दिशा पटानी ने भी अपना स्पेशल मैसेज लिखा है जो कि काफी क्यूट और बेहद प्यारा है।

दिशा पटानी ने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे अंकल। गौरतलब है कि जैकी श्राॅफ लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए हैं। हीरो, परिंदा, करमा और राम लखन जैसी कई सारी फिल्में हैं जो उनके करियर की सुपरहिट फिल्में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X