जैकी श्रॉफ ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, बोले- मेरी तस्वीर, आवाज़ और भिडू का इस्तेमाल कोई ना करे

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत कलाकार हैं और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी डायलॉग डिलीवरी भी काफी बेहतरीन साबित हुई और उनका सबसे फेमस डायलॉग 'भिडू' है। कई बार तो सार्वजनिक जगहों पर भी उन्हें इस शब्द का इस्तेमाल करते हुए देखा गया है।
लेकिन अब आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ इसके खिलाफ अदालत में पहुंच चुके हैं। वह हाईकोर्ट के दरवाजे पर याचिका लेकर पहुंचे के उनके निजी और पब्लिसिटी अधिकारों की रक्षा हो। इस याचिका में उन्होंने कहा कि अदालत इस बात पर निर्देश दे दे कि बिना उनकी इजाजत कि उनके नाम, तस्वीर, आवाज और उनके फेमस डायलॉग 'भिडू' का इस्तेमाल ना हो।
जैकी श्रॉफ ने इस पर कहा कि उनकी मर्जी के बिना कोई भी सोशल मीडिया चैनल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अप के साथ अन्य प्लेटफार्म भी उनके नाम, तस्वीर और आवाज जैसी चीजों का इस्तेमाल ना करें। जस्टिस संजीव नरूला ने इस याचिका पर सुनवाई की और बचाव पक्ष को भी नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि पूरे मामले पर 25 मई को सुनवाई होगी।
कोर्ट में जैकी श्रॉफ की तरफ से उनके वकील प्रवीण आनंद ने कहा कि कुछ मामलों में अप्रिय मीम्स में उनकी तस्वीर या फिर आवाज का इस्तेमाल होता है। यहां तक कि कुछ मामलों में एक्टर के पत्र का इस्तेमाल पोर्नोग्राफी के लिए भी हुआ। इसीलिए एक्टर ने कोर्ट से गुहार लगाई कि उन्हें जैकी, जग्गू दादा, ऑडी भिडू जैसे नाम से भी बुलाया जाता है और इसीलिए बिना उनकी इजाजत के किसी भी प्लेटफार्म पर इनका इस्तेमाल न किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications