कब से था इंतज़ार,दो सुपरस्टार्स आए साथ - बिंदास और झक्कास - #पहचान_कौन
बीते ज़माने की कुछ जोड़ियां हैं जो इतनी मशहूर हो गई थीं कि उन्हें साथ में देखे बिना दिल नहीं भरता था। ऐसी ही एक जोड़ी थी बिंदास बीड़ू और झक्कास किंग की । बोले तो अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की।
जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन था और अनिल कपूर ने अपने राम को एकदम अपने लखनिया अंदाज़ में विश किया। और ट्विटर राम लखन का ये मिलन देखकर काफी खुश हुआ।

दरअसल, जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने लिखा कि राम को जन्मदिन की बधाई। ऐसे ही बिंदास रहे। वहीं जैकी श्रॉफ ने तुरंत इसका जवाब देते हुए अपने लखन को खाने पर बुलाया।
इससे पहले भी अनिल कपूर के जन्मदिन पर जैकी श्रॉफ ने उन्हें लखन कहकर बधाई दी थी। जैकी श्रॉफ उन चंद एक्टर्स में से हैं जिन पर उम्र का कोई असर नहीं पड़ा।
आज भी बॉलीवुड उन्हें बिंदास भीड़ूं के नाम से ही जानता है। इस साल वो कॉफी विद करण के एपिसोड में आए और बिंदास माधुरी की तारीफों के पुल बांध दिए थे। हमारी तरफ से भी जैकी श्रॉफ को बधाई।


Click it and Unblock the Notifications