राम-लखन के बाद फिर साथ नजर आएंगे जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर- ये होगा फिल्म का नाम!
सुपरस्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने कई शानदार फिल्में दी हैं और फिल्म राम लखन में दोनो ने साथ आकर धमाका कर दिया था। फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब दोनो को लेकर खबर आ रही है कि दोनो फिर से साथ नजर आने वाले हैं। जी हां ये दोनो एक बार फिर से निर्देशक सुभाष घई की फिल्म में नजर आएंगे जिसका खुलासा खुद सुभाष घई ने किया है। बता दें कि ये फिल्म राम लखन की रीमेक नहीं होगी बल्कि एक क्राइम कॉमेडी होगी।
सुभाष घई ने बताया कि इस फिल्म का नाम..रामचंद किशनचंद होगा। बता दें कि रामचंद किशन में अनिल और जैकी श्रॉफ धमाका करेंगें। सुभाष घई इस फिल्म के निर्देशित नहीं करेंगे बल्कि वो एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म में नजर आएंगे।

खबर है कि इस फिल्म को कई नया निर्देशक निर्देशित करेगा। इसके अलावा खबर ये भी है कि फिल्म की कहानी पहले ही जैकी और अनिल कपूर को सुना दी है और दोनो को कहानी काफी पसंद आई है।
अब देखना ये है कि इस फिल्म का शूटिंग कब से शुरु होने वाली है। सुभाष घई जिन फिल्मों से जुड़ते हैं वो कमाल कर देती हैं। आइए दिखाते हैं सुभाष घई की कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications