#Dabangg3 वाले चुलबुल 'सलमान' पांडे शानदार स्टाईल में ये करने वाले हैं!
चुलबुल पांडे को एक नया दबंग मेहमान मिल रहा है। अपने छेदी सिंह लेकर आ रहे हैं। तो भईया दबंगई तो होकर ही रहेगी।
सलमान खान शानदार धमाका करने वाले हैं। अब ये धमाका वो करने वाले हैं या चुलबुल पांडे पता नहीं। दरअसल, सलमान खान फैन्स को छोटे छोटे सरप्राइज़ मज़ेदार देते हैं। इस बार भी वो दबंग 3 स्टाईल में ऐसा ही कुछ करने वाले हैं।
कम से कम उनकी बातों से तो ऐसा ही लग रहा है। अगर गपशप गली की मानें तो सलमान पूरी कोशिश में हैं कि जैकी चैन दबंग 3 में एक कैमियो कर लें।

सलमान ने जैकी चैन की फिल्म कुंग फू योगा का ट्रेलर शेयर किया और कहा कि हमारे छेदी को फिल्म में लेने के लिए थैंक यू। अब जैकी चैन ने सलमान को एक वीडियो भेजा है जिसमें वो कह रहे हैं - नमस्ते सलमान जल्द ही आपसे मिलता हूं।
[#JustIn: सुलतान का एलान...जनवरी 2018 से दबंग 3 और सलमान]
ये वीडियो शेयर करते हुए सोनू सूद जो कि कुंग फू योगा के विलेन हैं, उन्होंने लिखा कि हम आपके लिए मस्त सरप्राइज़ लेकर आ रहे हैं पांडे जी। यानि कि चुलबुल पांडे! अब ये सब क्या चल रहा है थोड़े दिन में पता ही चल जाएगा।
वैसे सलमान की फिल्म में किसी के कैमियो की ज़रूरत नहीं होती लेकिन फिर भी अगर जैकी चैन दबंग 3 में दिख गए तो फिल्म को काफी फायदा होगा। पहले भी सुलतान में सलमान ने सिल्वेस्टर स्टैलॉन को लेने की काफी कोशिश की थी।
[दंगल Vs सुलतान...जीती दंगल पर सलमान से हारे आमिर]
बॉलीवुड की ऐसी कितनी फिल्में हम आपको याद दिला सकते हैं, जहां एक कैमियो पूरी फिल्म के लिए यादगार बन गया -


Click it and Unblock the Notifications











